Health Tips: लंच में कभी न खाएं ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है सेहत
Health Tips मानसून का मौसम गर्मी से बचाता है लेकिन अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में पाचन संबंधी समस्या आम है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए खानपान का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट और लंच कभी भी स्किप न करें। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि लंच में किन चीजों को खाने से बचें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में बीमारियां और इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप खाने में लापरवाही करते हैं, तो इससे आपके सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है।
लंच में आप क्या खाते हैं, इससे आपका पूरा दिन बिगड़ सकता है या बन सकता है। इसलिए लंच में हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। लंच में तेल मसाले, तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। कम तेल-मसालों का घर का बना खाना ही खाना चाहिए। आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि लंच में क्या खाने से बचना चाहिए।
रात का बचा खाना
लंच में ताजा बना खाना ही खाएं। रात का बचा खाना खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इससे पेट खराब होने की समस्या हो जाती है।
तला-भुना
लंच में कभी भी तला-भुना खाना न खाएं। लंच एक ऐसा समय है जब आप भरपेट और हेवी मील लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने लंच में पौष्टिक चीजों का सेवन करें। रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद जरूर खाएं। इसके साथ ही आप दही या छाछ भी पी सकते हैं।
सूप या सलाद
लंच के समय कुछ लोग सिर्फ सूप या सलाद का सेवन करते हैं, जो गलत है। लंच में हमेशा एक बैलेंस्ड फूड लेना चाहिए। सिर्फ सूप या सलाद खाने से आपको जल्द भूख लगने लगेगी आप शाम के समय कुछ अनहेल्दी से फूड का सेवन करेंगे तो इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
फ्रूट्स
लंच में केवल फ्रूट्स खाना अच्छा ऑप्शन नहीं है। खाने के पहले या बाद में फ्रूट्स खाने की सलाह नहीं दी जाती। आप फ्रूट्स ब्रेकफास्ट के रूप में इससे आपका पाचन तंत्र बिगड़ता है।
सैंडविच या पैक्ड फूड
लंच में पहले से बना सैंडविच या पैक्ड फूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
पिज्जा या पास्ता
लंच में पिज्जा या पास्ता खाना भी आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।