Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Foods To Avoid Empty Stomach: खाली पेट इन फूड आइटम्स को खाने से बचें, वरना हो सकती है गंभीर समस्या

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 03:23 PM (IST)

    Foods To Avoid Empty Stomach सुबह आप जो पहली चीज खाते हैं वो ही यह तय करते हैं कि आपका बाकी का दिन कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए।

    Hero Image
    Foods To Avoid Empty Stomach: खाली पेट इन फूड आइटम्स को खाने से बचें, वरन हो सकती है गंभीर समस्या

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods To Avoid Empty Stomach: हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी होता है कि हम दिन में क्या खा रहे हैं, उतना ही जरूरी यह भी होता है कि हम सबसे पहले क्या खाते हैं। जी हां, इस बात का शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है कि आप अपने दिन की शुरुआत कौन-से आहार से कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह आप जो पहली चीज खाते हैं, वो ही यह तय करते हैं कि आपका बाकी का दिन कैसा रहेगा। स्वस्थ भोजन की आदतें पूरे दिन आपके मूड और शरीर की ताकत में सुधार करती हैं। खाने के चुनाव के साथ-साथ खाने के सही समय का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ हमारे पेट में गड़बड़ी पैदा करते हैं और अगर खाली पेट सेवन किया जाए तो इससे आंत या पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं, चाहे वे आम तौर पर कितने भी स्वस्थ क्यों न हों। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

    खाली पेट किन चीजों को खाने से परहेज करें-

    1. मसालेदार भोजन

    मसालेदार भोजन से पेट की परत में जलन होती है और सुबह मल त्यागने में भी समस्या होती है। खाली पेट कोई भी मसालेदार खाना खाना बिल्कुल भी स्मार्ट च्वॉइस नहीं है। यह आपको पूरा दिन परेशान कर सकता है। अगर आप खाली पेट मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं तो आपका शरीर इसे नकारने के लक्षण दिखा रहा होगा, जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए। मिर्च और मसालेदार भोजन पेट में ऐंठन पैदा कर सकते हैं।

    2. चॉकलेट

    जब हम खाली पेट खाने की बात करते हैं तो मीठे खाद्य पदार्थों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत-से लोग अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन बार से करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ सुबह उठने के तुरंत बाद चॉकलेट खाने की सलाह नहीं देते हैं। पाश्चराइज्ड चीनी खाली पेट खाने के लिए सबसे खराब खाद्य समूहों में से एक हैं। सिर्फ चॉकलेट ही नहीं, बल्कि किसी भी उच्च चीनी वाले भोजन और पेय का सेवन खानी पेट करने से बचना चाहिए।

    3. खट्टे फल

    वैसे तो फल पूरे दिन सेवन करने के लिए स्वस्थ होते हैं, फिर भी उन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। सुबह खट्टे और उच्च फाइबर वाले फल जैसे संतरा, अनानास, कीवी, नींबू और अमरूद खाने से बचना बुद्धिमानी है। उच्च फ्रक्टोज और फाइबर सामग्री चयापचय को धीमा कर सकती है और आपके पेट को पूरे दिन उदास रख सकती है।

    4. कच्ची सब्जियां

    कच्ची सब्जियों को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए। सब्जियां फाइबर से भरी होती हैं, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। पचाने में दिक्कत आपके दिन को असहज कर सकती है। इससे पेट फूलना और पेट दर्द भी हो सकता है। सुबह उठते ही सबसे पहले सलाद का सेवन न करें, इसके बजाय दिन के समय इसे खाएं।

    5. बेकरी आइटम

    बेकरी आइटम जैसे पेस्ट्री, केक और पिज्जा आपका पसंदीदा फूड हो सकता है, जिसे आपका मन नाश्ते में भी खाने का कर सकता है। बता दें कि इन खाद्य पदार्थों में खमीर होता है जो सुबह खाली पेट सेवन करने पर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट फूलना और अन्य गैस्ट्रिक समस्याएं भी हो सकती हैं। जागने के ठीक बाद किसी भी बेकरी उत्पाद के सेवन से बचें।