Weight Loss Diet: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान
Weight Loss Diet लंच में तली भुनी मछली का सेवन करें। साथ में ग्रीन टी पिएं। मछली में प्रोटीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म एक्टिव रहता है। लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा। वहीं ग्रीन टी से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Diet: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इसमें एक बार में सभी चीजों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा देते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद नहीं मिलती है। खाने पीने की चीजों से वैर करने से पहले अपनी डाइट प्लान पर भी एक बार जरूर ध्यान दें। आपको खानपान में सुधार करना चाहिए। अगर आप जंक फूड का सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए जंक फ़ूड से परहेज करें। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह डाइट प्लान फॉलो करें। इसे फॉलो करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इस डाइट प्लान के बारे में सबकुछ जानते हैं-
अंडे और कॉफी का सेवन करें
नाश्ते में आप अंडे के साथ कॉफी का सेवन कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। वहीं, कॉफी पीने से भी मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। साथ ही फैट बर्न होता है। इसके लिए अंडे और कॉफी का तालमेल वेट लॉस में फायदेमंद माना जाता है। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि ब्लैक कॉफी का सेवन करें। इसमें चीनी और दूध का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। वहीं, अंडे में भी चीज और बटर का यूज न करें।
भुनी मछली और ग्रीन टी
लंच में तली भुनी मछली का सेवन करें। साथ में ग्रीन टी पिएं। मछली में प्रोटीन पाया जाता है। इससे कुछ घंटों तक मेटाबॉलिज़्म एक्टिव रहता है। इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा। वहीं, ग्रीन टी से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही एक्सरसाइज परफॉरमेंस में सुधार होता है। इसमें कैटेचिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
बीन्स सलाद और अदरक वाली चाय
डिनर में बीन्स सलाद के साथ अदरक वाली चाय पिएं। बीन्स में सोडियम कम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। इससे क्रेविंग की समस्या में आराम मिलता है। वहीं, अदरक वाली चाय पीने से बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।