विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue Treatment: डेंगू से जल्द होना चाहते हैं रिकवर, तो अपनाएं ये आसान से टिप्स

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 12 Sep 2023 10:49 AM (IST)

Dengue Treatment बरसात के मौसम में डेंगू समेत कई बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। बीते कई दिनों से ...और पढ़ें

डेंगू से रिकवरी के लिए अपनाएं ये टिप्स
डेंगू से रिकवरी के लिए अपनाएं ये टिप्स

HighLights

  1. देशभर में डेंगू के मामले तेजी से फैल रहे हैं।
  2. ऐसे में जरूरी है कि इससे सुरक्षित रहने के लिए सही कदम उठाए जाए।
  3. अगर आप डेंगू का शिकार है, तो इन टिप्स को अपना सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue Treatment: देशभर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बरसात के मौसम में यूं तो कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता हैं, लेकिन इस मौसम में मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। डेंगू इन्हीं बीमारियों में से एक है, जो इन दिनों देशभर में तेजी से बढ़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इसके मामले सामने आ रहे हैं।

डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलती है। इसे हड्डी का बुखार भी कहा जाता है, जिसके लक्षण काफी हद तक फ्लू से मिलते-जुलते होते हैं। यूं तो इस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय मच्छरों से दूर रहना है, लेकिन अगर आप इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं, तो इन टिप्स की मदद से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

डेंगू के लक्षण-

डेंगू संक्रमित मच्छर के काटने से होता लोगों में फैलता है। इसके लक्षणों में निम्न शामिल हैं-

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द
  • मतली
  • दाने
  • पेट में दर्द
  • उल्टी
  • नाक या मसूड़ों से खून आना
  • बुहत ज्यादा थकान

डेंगू से जल्द रिकवर होने के लिए अपनाएं ये टिप्स

डेंगू का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में कुछ टिप्स के मदद से आप इस बीमारी के लक्षणों का असर कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

भरपूर पानी या तरल पदार्थ पिएं

डेंगू से जल्द ठीक होने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि इस दौरान आप रोजाना दिनभर में करीब 4-5 लीटर तरल पदार्थ जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें- अक्सर रहते हैं डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान, तो रखें इन बातों को ध्यान

खुद इलाज न करें

अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वह कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले खुद ही अपना इलाज करने लगते हैं। हालांकि, कई बार आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। डेंगू के मामले में भी आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि खुद घर पर अपना इलाज न करें। साथ ही घर में बने काड़े या यहां तक ​​कि पपीते के पत्तों के रस से भी दूर रहें, क्योंकि इससे उल्टी और दस्त हो सकते हैं।

कुछ न कुछ खाते रहें

अक्सर बीमारी में कुछ खाने का मन नहीं करता है, लेकिन अगर आप डेंगू का शिकार हैं, तो दिन भर कुछ न कुछ खाते रहें। हालांकि, अगर आपको मिचली या उल्टी जैसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आपको तरल पदार्थों के जरिए खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

लंबे समय तक हो सकते हैं पीरियड्स

डेंगू के दौरान ज्यादातर महिलाओं के लंबे समय तक पीरियड्स हो सकते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी रिकवरी के लिए कोशिश करें कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपको जल्द ठीक होने में मदद मिलें।

यह भी पढ़ें- मानसून में बढ़ जाता है वजाइनल इंफेक्शन का खतरा, इससे बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik