विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: दिल को रखना चाहते हैं तंदुरुस्त, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, बीपी भी रहेगा कंट्रोल

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 18 Nov 2023 08:42 AM (IST)

Health Tips दिल शरीर का अहम हिस्सा है। जब तक यह शरीर में धड़कता है व्यक्ति जीवित रहता है। इन ...और पढ़ें

Health Tips: दिल को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Health Tips: दिल को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

HighLights

  1. व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के साथ हार्ट को तंदुरुस्त रखने में मददगार है।
  2. स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
  3. हाइट के अनुसार ही वजन को मेंटेन रखें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेस भरी लाइफ में हृदय से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं। आए दिन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या देखने को मिलती है। इन दिनों कम उम्र के लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने दिल का ख्याल रखना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। तो आइए जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए किन टिप्स को फॉलो करें।

संतुलित आहार का सेवन करें

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि हमें संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। जिसमें साबुत अनाज, फलियां, मौसमी फल, नट्स, सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हो। ये हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

पर्याप्त नींद लें

हमारा दिल 24 घंटे काम करता है, इसलिए इसे हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेस को कम करें। स्ट्रेस कम करने से बीपी नॉर्मल रहता है। ऐसे में रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद हमारे स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, साथ ही इससे दिमाग को भी शांति मिलती है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें: रोज की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज, तो एक जगह बैठकर मिनटों में करें ये आसान व्यायाम

योग और व्यायाम करें

नियमित योग और व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के साथ हार्ट को तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए नियमित तौर पर आधे से एक घंटे का योग या एक्सरसाइज जरूर करें।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी के नियमित सेवन से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के बीपी को नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वजन कंट्रोल में रखें

शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी हार्ट के लिए खतरे की घंटी है इसलिए अपने हाइट के अनुसार ही वजन को मेंटेन रखें।

मछलियों का सेवन करें

ओमेगा थ्री फैटी एसिड में गुड फैट होता है जो कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन रखने में मदद करता है, इसलिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त मछलियों जैसे–साल्मन और ट्यूना का सेवन करें। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ेगी जिससे हमारा हार्ट स्वस्थ रहेगा।

नशे की आदत को बाय कहें

धूम्रपान करने और अधिक मात्रा में शराब पीने से हार्ट लंग्स और लिवर संबंधित अनेकों गंभीर बीमारियों के होने का डर रहता है, इसलिए किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण बिगाड़ सकता है आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

Picture Courtesy: Freepik