Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cholesterol: नेचुरल तरीके से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 06:38 PM (IST)

    Cholesterol बढ़ते वजन से कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इसके लिए वजन कंट्रोल में रहना जरूरी है। जानकारों की मानें तो मोटापे से पीड़ित लोगों में कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

    Hero Image
    Cholesterol: नेचुरल तरीके से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cholesterol: खराब दिनचर्या, गलत खानपान और लंबे आराम की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी है। कई बार बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का पता नहीं चलता है। ब्लड टेस्ट से पता चलता है कि कोलेस्ट्रॉल अधिक या कम है। लंबे समय तक बढ़े कोलेस्ट्रोल से हृदयघात, स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, नेचुरल तरीके से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ये टिप्स फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिगरेट और शराब को ना कहें

    सिगरेट पीने से हृदय और हृदय गति पर दबाव पड़ता है। इससे धमनियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि धूम्रपान करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, सिगरेट छोड़ने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। साथ ही शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इसके अलावा, फेफड़ें भी सही से काम करते हैं। वहीं, शराब के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए शराब का सेवन बिल्कुल न करें।

    वजन कंट्रोल में रखें

    बढ़ते वजन से कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इसके लिए वजन कंट्रोल में रहना जरूरी है। जानकारों की मानें तो मोटापे से पीड़ित लोगों में कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर युक्त चीजें, सूखे मेवे, साबुत अनाज का सेवन अधिक करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इन नियमों का पालन करने से वजन कंट्रोल में रहेगा।

    रोजाना एक्सरसाइज करें

    आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। लंबे समय तक आराम करने से मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है। इससे कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। आप चाहे तो वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांसिंग का सहारा ले सकते हैं। साथ ही लंबे समय तक एक ही पॉस्चर में न रहें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।