Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sore Throat Remedies: सर्दी, खांसी और गले की खिच-खिच को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 07:06 PM (IST)

    Sore Throat Remedies बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो सर्दी खांसी और गले की खराश को दूर करने में सहायक होते हैं।

    Hero Image
    Sore Throat Remedies: सर्दी, खांसी और गले की खिच-खिच को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sore Throat Remedies: बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, सर्दियों में तापमान गिरने से कोल्ड और कफ हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा सर्दियों में गर्म कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। साथ ही मौसमी फलों का सेवन अधिक से अधिक करें। इनमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही विटामिन-सी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन फलों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, बदलते मौसम में सर्दी खांसी और गले की खिच-खिच को दूर करने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्दी वाला दूध पीएं

    बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले की खराश को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।

    नींबू पानी का सेवन करें

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गले की खिच-खिच दूर करने में नींबू पानी भी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कप गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर धीरे धीरे आराम से सेवन करें। इसके सेवन से गले की खिच-खिच में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    मुलेठी से गरारे करें

    मुलेठी अदरक समान होता है। इसके सेवन से इसमें एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए शरीर में मौजूद विकारों को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। मुलेठी खाने से मीठा खाने की आदत से भी निजात मिलता है। वहीं, मुलेठी के सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में भी आराम मिलता है। इसके लिए मुलेठी के चूर्ण को गुनगुने गर्म पानी में मिक्स कर गरारे करें। इससे गले की खिच-खिच से निजात मिलता है। इसके अलावा, मुलेठी या अदरक की चाय पीने से भी गले की खराश में जल्द आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner