विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Male Fertility: स्पर्म काउंट कम कर सकती हैं आपकी आदतें, फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 18 Jun 2023 10:15 AM (IST)

Male Fertility इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ...और पढ़ें

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें पुरुष
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें पुरुष

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Male Fertility: कंसीव करने के लिए महिला और पुरुष दोनों की ही फर्टिलिटी बेहद मायने रखती है। लेकिन अक्सर पेरेंट्स बनने में होने वाली देरी को लोग महिलाओं से जोड़कर देखते हैं। कई बार मेल फर्टिलिटी कम होने की वजह से भी कंसीव करने में देरी होती है। स्पर्म क्लालिटी मेल फर्टिलिटी का एक महत्वपूर्ण इंडिकेटर है। हाल ही में किए गए एक शोध में यह सामने आया कि पिछले चार दशकों में पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी में लगभग 50% से 60% तक की गिरावट आई है।

हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें स्पर्म काउंट बढ़ाकर फर्टिलिटी बूस्ट करने में मदद करती है। अगर आप स्वस्थ खाना खाएंगे, तो इससे स्पर्म काउंट बढ़ेगा, लेकिन अगर आप जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं, तो यह संख्या को कम करने का काम करते हैं। ऐसे में अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को लाइफस्टाइल निम्नलिखित में बदलाव करने से फायदा होगा-

स्वस्थ आहार

फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए स्वस्थ और नियमित आहार खाना बेहद जरूरी है। ऐसे में अपने आहार में पौष्टिकता से भरपूर तत्व जैसे पूरे अनाज, सब्जियां, फल, सुपरफूड्स जैसे एवोकाडो, नट्स, बीज, और प्रोटीन जैसे मांस, मछली, दूध उत्पाद, और दालें आदि शामिल करें। इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन ई, सेलेनियम, जिंक और फोलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का भी ध्यान रखें।

वजन नियंत्रित रखें

बढ़ता वजन और मोटापा आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो इसे कम करने के लिए उचित व्यायाम करें और हेल्दी वेट गेन करने के लिए किसी चिकित्सक से परामर्श लें।

तंबाकू और शराब से करें परहेज

तंबाकू और शराब का सेवन फर्टिलिटी को कम कर सकता है, इसलिए इनका सेवन नियमित रूप से बंद या कम करें। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें, जिसमें नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ सामान्य जीवनशैली शामिल है।

अवसाद और तनाव का प्रबंधन

अवसाद और तनाव भी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए स्वस्थ मानसिक स्थिति बनाए रखने के लिए मनोरंजन, मेडिटेशन, योग और संगीत सुनने जैसी तकनीकें अपनाएं। अगर आपको लगता है कि आपको मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, तो इसे मैनेज के लिए किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलें।

तापमान का ध्यान रखें

अधिक तापमान जैसे ज्यादा गर्म पानी से नहाना, ज्यादा टाइट कपड़े पहनना आदि शुक्राणुओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए गर्मी या अधिक तापमान से बचने के लिए विशेष ध्यान दें और ज्यादा गर्मी के मौसम में साफ और सांस लेने लायक हवादार कपड़े पहनें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।