Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव से छुटकारा पाने के लिए रोजाना फॉलो करें ये ईजी टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Jul 2021 08:58 PM (IST)

    तनाव को दूर करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। डॉक्टर की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 8 घंटे सोना चाहिए। इसके लिए रात में 10 से 11 के बीच सो जाएं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

    Hero Image
    तनाव को दूर करने के लिए नींद बहुत जरूरी है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति काल्पनिक दुनिया में जीने लगता है। आसान शब्दों में कहें तो तनावग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से हताश और निराश हो जाता है। व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में नकारात्मक विचार उमड़ने लगते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कुछ लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। विषम परिस्थिति में पूरी तरह से टूटकर बिखर जाते हैं। इससे व्यक्ति तनावग्रस्त हो जाता है। इस विकार से युवावर्ग अधिक पीड़ित हैं। खासकर कोरोना महामारी के चलते तनाव के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस दौरान काम-काज ठप होने और नौकरी जाने की वजह से लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। इस काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। इस दौरान व्यक्ति को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी कोरोना काल में तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो ये ईजी टिप्स को जरूर फॉलो करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्याप्त नींद लें

    तनाव को दूर करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। डॉक्टर की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 8 घंटे सोना चाहिए। इसके लिए रात में 10 से 11 के बीच सो जाएं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

    योग और एक्सरसाइज करें

    'करो योग, रहो निरोग' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। योग करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मन शांत रहता है। मायो क्लिनिक की मानें तो योग और ध्यान करने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। खासकर प्राणायाम सेहत के लिए वरदान है। तनाव से दूर रहने के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें।

    सोशल मीडिया से जुड़ें

    विशेषज्ञों की मानें तो तनाव को दूर करने के लिए सोशल एक्टिविटी जरूर करें। आप चाहे तो सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताएगा। आप फनी वीडियो जरूर देखें।

    खानपान पर ध्यान दें

    विशेषज्ञों की मानें तो तनाव को दूर करने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान दें। सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रह सकते हैं। साथ ही डॉक्टर से भी नियमित रूप से सलाह लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।