विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से हैं परेशान, तो इन टिप्स की मदद से पाएं इससे राहत

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 01 May 2023 04:55 PM (IST)

Pregnancy Tips प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एसिड रिफ्लक्स की ...और पढ़ें

Tips to Manage Acid Reflux During Pregnancy
Tips to Manage Acid Reflux During Pregnancy

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Tips: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद अहसास होता है। यह एक ऐसा दौर है, जिससे लगभर हर महिला गुजरती है। प्रेग्नेंसी अपने साथ कई सुखद अहसास लाने के साथ ही कई समस्याएं भी लेकर आती हैं। गर्भावस्था आमतौर पर कई छोटी और बड़ी समस्याओं से जुड़ी होती हैं। गर्भावस्था के दौरान होने वाली यह समस्याएं प्रेग्नेंसी पता चलने के पहले दिन से लेकर पूरे नौ महीने तक और कभी-कभी प्रसव के बाद भी रहती हैं। इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक एसिड रिफ्लक्स है।

यह एक सामान्य शब्द है, जिसका उपयोग पेट में एसिड के अधिक उत्पादन के कारण या बच्चे के विकास के कारण होने वाली असुविधा का वर्णन करने के लिए किया जाता है। एसिड रिफ्लक्स की वजह से कई बार में गर्भवती महिला को भारी महसूस होना, सीने में जलन, डकार आदि का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर यह लक्षण कुछ खाने के तुरंत बाद या अधिक समय तक खाली पेट रहने पर नजर आते हैं। अगर आप भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस समस्या से गुजर रही हैं, तो इन टिप्स को अपनाकर इससे राहत पा सकती हैं।

खाने की आदतों को बदलें-

  • अगर आप एसिड रिफ्लक्स से परेशान हैं, तो अपनी खाने की आदतों में तुरंत सुधार करें।
  • इसके लिए सबसे पहले मसालेदार और तैलीय भोजन का सेवन करना बंद या कम करें।
  • अक्सर यह माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में महिला को दोगुना खाना चाहिए। लेकिन एक मिथक है। गर्भावस्था के दौरान आपको अपनी जरूरत के आधार पर खाने की आवश्यकता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन कम करें।
  • रात के समय भोजन करने और सोने के बीच में 1 से 3 घंटे का अंतर जरूर रखें।

अपना पॉश्चर सुधारें-

  • प्रेग्नेंसी के दौरान आपके बैठने और लेटने की पोजिशन भी काफी अहम होती है। अगर आप एसिड रिफ्लक्स से परेशान हैं, तो भोजन करते समय सीधे बैठें।
  • साथ ही सोते भी अपनी पोजिशन का विशेष ध्यान रखें। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो सोते समय अपना सिर हल्का ऊंचा रखें।

आदतें बदलें-

  • पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर आप गर्भवती हैं, तो कोशिश करें कि आप रोजाना करीब 3 लीटर तरल पदार्थ पिएं।
  • दिन में आप जब भी भोजन करें तो, खाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक टहलें।
  • अगर आपको धूम्रपान करने की आदत है, तो प्रेग्नेंसी के दौरान धूम्रपान बंद कर दें।
  • इस दौरान शराब आदि से भी परहेज करें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik