Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Lung Day 2022: फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए आज से ही फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By JagranEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 11:25 AM (IST)

    World Lung Day 2022 इसका मुख्य मकसद लोगों को फेफड़ों की बीमारियों और फेफड़ों की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। हाल के दिनों में फेफड़ों की बीमारियों के मामले में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के चलते फेफड़ों से संबंधित बीमारी होती है।

    Hero Image
    World Lung Day 2022: फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए आज से ही फॉलो करें ये आसान टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Lung Day 2022: आज विश्व फेंफड़ा दिवस है। यह हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को फेफड़ों की बीमारियों और फेफड़ों की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। हाल के दिनों में फेफड़ों की बीमारियों के मामले में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। धूम्रपान करने और हवा की गुणवत्ता खराब होने के चलते फेफड़ों से संबंधित बीमारी होती है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, सर्दी के दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इस मौसम में मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। फेफड़ा शरीर का मुख्य अंग है। इसका मुख्य काम रक्त से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर सांस के माध्यम से बाहर निकालना है। साथ ही सांस को रक्त परिसंचरण तक पहुंचाना है। फेफड़ों की मदद से शरीर का हर अंग सही ढंग से काम करता है। इसके लिए फेफड़े को सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काढ़ा पिएं

    सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज काढ़ा पिएं। इससे फेफड़ें भी स्वस्थ रहते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम में भी आराम मिलता है। इसके लिए तुलसी पत्ते, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक आदि चीजों को मिलाकर काढ़ा बना सकते हैं। सर्दी के दिनों में काढ़ा पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

    भाप लें

    सर्दियों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इससे सांस संबंधी परेशानी होती है। इसके लिए सर्दी के दिनों में भांप का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए गुनगुने गर्म पानी में विक्स डालकर भाप लें। इससे सर्दी, खांसी में भी बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही फेफड़ें साफ़ होते हैं।

    योग करें

    'करो योग, रहो निरोग' सांस संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना योग करें। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं। आप रोज सुबह में सर्वंगासन और पर्वतासन समेत अनुलोम विलोम कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।