Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये आसान और सरल टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM (IST)

    Weight Loss Tips अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। इस एक्सरसाइज को करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार्डियो में कई प्रकार की एक्सरसाइज है।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये आसान और सरल टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बड़ा ही मुश्किल टास्क है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद वजन कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डेली रूटीन और डाइट पर फोकस करना पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो मोटापे से निजात पाने के लिए व्यक्ति को डेडिकेट होना पड़ता है। जंक फूड पर पाबन्दी लगानी होती है। रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालनी पड़ती है। इसके लिए साइकिलिंग और ब्रिस्क वाकिंग का सहारा लिया जा सकता है। वहीं, खानपान में कैलोरी काउंट भी जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी लंबे समय से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने की कोशिश में हैं और इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्याप्त नींद लें

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वयस्क व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेने से मन और मस्तिष्क सही से कार्य करता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी सुचारू ढंग से होता है। थकान के दौरान शरीर में घ्रेलिन हार्मोन का उत्सर्जन अधिक और लेप्टिन हार्मोन का उत्सर्जन कम होता है। इससे व्यक्ति को भूख अधिक लगती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर नींद लें।

    कार्डियो वर्कआउट करें

    अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। इस एक्सरसाइज को करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार्डियो में कई प्रकार की एक्सरसाइज है। इनमें स्किपिंग सबसे सरल और आसान है। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए स्किपिंग कर सकते हैं।    

    प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करें

    कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शरीर में कमजोरी होने लगती है। इसके लिए हमेशा प्रोटीन रिच फ़ूड्स का सेवन करें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। डाइट चार्ट की मानें तो प्रति पौंड 0. 81 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आप अपने वजन के अनुसार रोजाना प्रोटीन का सेवन करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।