Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatty Liver: गंभीर परिणाम दे सकती है फैटी लिवर की समस्या, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 12:20 PM (IST)

    Fatty Liver आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल में फैटी लिवर की बीमारी अधिक आम होती जा रही है और एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में 25% लोगों की यह स्थिति है। ऐसे में इससे समय रहते रोकना बेहद आवश्यक है।

    Hero Image
    Fatty Liver: गंभीर परिणाम दे सकती है फैटी लिवर की समस्या, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fatty Liver: फैटी लिवर रोग एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। ऐसे में अगर इसपर ध्यान ना दिया जाए या फिर अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो इससे सूजन, जख्म या फिर लिवर खराब होने की स्थिती हो सकती है। ऐसा आमतौर पर मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी स्थिती से होता है, लेकिन यह उन लोगों को भी प्रभावित कर सकता है जिनका वजन अधिक नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे भी आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल में फैटी लिवर की बीमारी अधिक आम होती जा रही है और एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में 25% लोगों की यह स्थिति है। लेकिन अच्छी बात यह है कि फैट के कारण होने वाली इस बीमारी को रोकने और उसका इलाज करने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि फैटी लिवर की बीमारी से बचने के लिए आप क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।

    फैटी लिवर से बचने के टिप्स-

    1. स्वस्थ वजन बनाए रखें

    फैटी लिवर को रोकने के लिए आप जो सबसे महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं उनमें से एक है स्वस्थ वजन बनाए रखना। अधिक वजन या मोटापा होना इस स्थिति के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक हो सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए, आपको संतुलित आहार खाना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए और अपने आदर्श कैलोरी से अधिक का सेवन करने से बचना चाहिए।

    2. स्वस्थ आहार लें

    आहार हमारे जीवन का आधार है। हम जैसा खाते हैं हमारा शरीर भी वैसा ही बन जाता है। ऐसे में फैटी लिवर के रोग में खाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और अतिरिक्त शुगर में आपको तुरंत कटौती करनी चाहिए। स्वस्थ आहार खाने से आपके फैटी लिवर की स्थिति को रोकने में मदद मिल सकती है। खूब फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट के सेवन पर ध्यान दें।

    3. नियमित व्यायाम करें

    स्वस्थ वजन बनाए रखने और फैटी लिवर के रोग को रोकने के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक है। व्यायाम इंसुलिन प्रतिरोध, सूजन और स्थिति से जुड़े अन्य जोखिम कारकों को कम करने में मदद कर सकता है। प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट का व्यायाम आपको तमाम विकारों से बचा सकता है।

    4. शराब से परहेज करें

    फैटी लिवर की बीमारी में शराब का बहुत बड़ा हाथ होता है। बहुत अधिक शराब का सेवन करने से गुर्दे में सूजन और डैमेज की समस्या हो सकती है। अगर आप शराब पीना चुनते हैं, तो इसकी मात्रा कम कर दें।

    5. ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

    मधुमेह वाले लोगों को फैटी लिवर रोग विकसित होने का अधिक खतरा होता है। अपने रक्त शर्करा के स्तर में नियंत्रण में रखने से स्थिति को रोकने में मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने ब्लड शुगर लेवल को प्रबंधित करने की योजना बनाएं और अपने स्वास्थ्य पर काम करें।

    6. कोलेस्ट्रॉल को प्रबंधित करें

    हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर फैटी लिवर का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम और निर्धारित दवा की मदद से आप अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकते हैं, जिससे आपको फैटी लिवर के रोग से बचने में मदद मिल सकती है। फैटी लिवर एक सामान्य स्थिति है जिसे स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर रोका जा सकता है। लेकिन अगर आपको इससे कोई गंभीर समस्या आ रही है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner