अचानक बिगड़ रही है सेहत? कहीं आपके शहर का पानी तो नहीं बन रहा वजह
बार-बार पेट में गड़बड़ होना, बालों का झड़ना, स्किन का टेक्सचर खराब होना, हो सकता है किसी बीमारी का नहीं खराब पानी की वजह से हो।

नए शहर के पानी से बिगड़ रही है आपकी सेहत, ऐसे पहचानें लक्षण (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
पेट में गड़बड़ी और ब्लोटिंग खराब पानी का संकेत
त्वचा और बालों की सेहत में अचानक बदलाव
गले में खराश और बेवजह थकान महसूस होना
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ रहा होता है तो परिवार, दोस्त या डॉक्टर से यह सलाह मिलती है- अपना हवा-पानी बदलकर देखो। यह सिर्फ कहने की बात नहीं, आपके शहर की हवा और वहां के पानी पर भी आपकी सेहत काफी हद तक निर्भर करती है। खासकर, अगर आप हाल-फिलहाल किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं। इस आर्टिकल में हम उन संकेतों को जानेंगे, जिससे पता लगाया जा सकता है कि आपके शहर का पानी आपको सूट कर रहा है या नहीं।
पेट में हमेशा गड़बड़ चलती रहे
लगातार ब्लोटिंग, पेट में मरोड़ की शिकायत हो रही है या फिर पेट सही से साफ नहीं हो रहा है तो यह खराब पानी की तरफ भी इशारा करता है। इसमें सिर्फ घर का ही नहीं ऑफिस का पानी भी दोषी हो सकता है।
स्किन और बालों की सेहत में आया अचानक बदलाव
अगर नए शहर में आते ही चेहरा पहले से ज्यादा रूखा महसूस रहा हो, स्किन पर खुजली हो रही हो या फिर ज्यादा मुंहासे आने लगे हों तो इसमें पानी भी एक कारण हो सकता है। खराब पानी का कहर इस तरह बालों की सेहत पर देखने को मिलता, जैसे उनका ज्यादा झड़ना, रूखापन या स्कैल्प पर खुजली आदि।
गले में बार-बार खराश होना
ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट वाला पानी पीने से गले में ड्राईनेस या खुजली की समस्या होने लगती है। खासकर क्लोरीनयुक्त पानी पीने के बाद ऐसा होना ज्यादा देखा गया है।
बेवजह सुस्ती महसूस हो रही हो
पानी में मिनरल्स का बैलेंस गड़बड़ होने पर पर्याप्त पानी पीने के बावजूद हर वक्त थकान महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में मिनरल्स सही संतुलन में नहीं पहुंच रहा होता है।
स्वाद से भी चलता है पता: पानी पीने पर उसमें मैटल जैसा स्वाद आए, पानी नमकीन लगे या क्लोरीन की ज्यादा मात्रा महसूस हो तो यह पानी में जरूरत से ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट की तरफ इशारा करता है।
इस तरह मिल सकती है मदद
- इस बात पर ध्यान दें कि आपकी सेहत कब से ज्यादा खराब होने लगी या सारे लक्षण कब से नजर आना शुरू हुए
- आपके घर या ऑफिस में पानी का सोर्स क्या है, वो बोरवेल से आ रहा है, टैंकर से या फिर किसी और जगह से
- घर में पानी के फिल्टरेशन सिस्टम को भी चेक करें। उसमें केमिकल का बैलेंस कैसा है, उसका टीडीएस क्या है
- अगर ऑफिस का पानी आपको सूट नहीं कर रहा तो अपने साथ घर से पानी कैरी करें
- समस्या बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें
यह भी पढ़ें- 10 दिन का योग और खान-पान में बदलाव, 9 महीनों तक हाइपरटेंशन के मरीजों को देता है चौंकाने वाले फायदे
