Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Face Shield vs Mask: क्या वाकई मास्क से बेहतर है फेस शील्ड? इन 3 स्टेप्स में इसे घर पर बनाएं

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 20 Apr 2020 02:31 PM (IST)

    Face Shield vs Mask डॉक्टरों ने न सिर्फ मेडिकल कर्मी बल्कि आम जनता को भी मास्क पहनने के लिए कहा है। मास्क पहनना इंफेक्शन से दूरी बनाए रखने का बेस्ट तरीका है।

    Hero Image
    Face Shield vs Mask: क्या वाकई मास्क से बेहतर है फेस शील्ड? इन 3 स्टेप्स में इसे घर पर बनाएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Face Shield vs Mask: कोरोना वायरस के तेज़ी से बढ़ते प्रकोप की वजह से देश भर में लॉकडाउन कर दिया गया है। अब एमर्जेंसी और ज़रूरी काम के अलावा लोगों का बाहर निकलना बिल्कुल बंद है। यहां तक कि भारत के कई राज्यों में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस प्रकृति में अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो बूंदों के ज़रिए 6 फीट तक फैल सकती है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने न सिर्फ मेडिकल कर्मी बल्कि आम जनता को भी मास्क पहनने के लिए कहा है। मास्क पहनना इंफेक्शन से दूरी बनाए रखने का बेस्ट तरीका है, क्योंकि ये नाक, मुंह और आंखों को ब्लॉक कर देता है। 

    इंफेक्शन से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है, लेकिन टोक्यो के एपीडेमियोलॉजिस्ट का कहना है कि फेस शील्ड मास्क से बेहतर बचाव करने में सक्षम है। ऐसा इसलिए क्योंकि शील्ड चेहरे का ज़्यादा हिस्सा ब्लॉक कर लेती है और साथ ही चेहरे को बार-बार हाथ से छूने से भी रोकती है।

    शील्ड के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि ये ज़्यादा लंबे समय तक चलती है और इसे कई बार आसानी से साफ भी किया जा सकता है। कई लोगों को मानना है कि मास्क पहनने में घुटन महसूस होती है, जबकि शील्ड के साथ ऐसा नहीं है।

    घर पर आसानी से बना सकते हैं फेस-शील्ड

    जापानी डिज़ाइनर टोकूजिन योशियोका ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस शील्ड तैयार किया है। घर पर इसे बनाने के लिए आपको सख़्त PVC शीट की ज़रूरत पड़ेगी, जो आपकी आंखों, नाक और मुंह की रक्षा करेगी।

    इसके लिए सबसे पहले...

    - काग़ज़ पर पेंसिल से चेहरे का आकार बनाएं। 

    - इसे PVC शीट के ऊपर रखें और कैंची की मदद से काटें। 

    - मास्क के कोनों पर कटर की मदद से दो छेद कर लें। 

    - अब इन छेद में आप प्रोटेक्टिव चश्मों को फिट कर लें।

    - आपको मास्क तैयार है।