Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eye Irritation Causes: क्या आपकी आंखों में भी अक्सर होती है जलन? तो एक्सपर्ट से जानें इसके 7 कारण

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 04:39 PM (IST)

    Eye Irritation Causes हम सभी अक्सर आंखों में जलन खुजली या दिक्कत का शिकार होते रहते हैं। यह समस्या पिछले कुछ समय में बढ़ गई है। अगर आप भी अक्सर इससे जूझते हैं तो आइए जानें इसकी वजह...

    Hero Image
    Eye Irritation Causes: जानें आंखों में जलन के पीछे क्या होते हैं कारण?

    नई दिल्ली, रूही परवेज़। Eye Irritation Causes: लैपटॉप, मोबाइल, टैब या फिर स्मार्ट टीवी ने हमारी ज़िंदगी आसान और बेहतर ज़रूर बनाई है, लेकिन साथ ही कई बीमारियों की वजह भी बन रहे हैं। खासतौर पर हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। दिनभर लैपटॉप के उपयोग के बाद जब तक सो नहीं जाते तब तक मोबाइल का इस्तेमाल आंखों को कमज़ोर बना रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वे से भी पता चलता है कि हम सभी का स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग, फोन, लैपटॉप या टैब पर काफी ज्यादा वक्त बीताने लगे हैं। यह आदत कोरोना के समय में और भी ज़्यादा हो गई है। जब कोरोना में लोग घर पर थे तो बच्चों की लैपटॉप पर पढ़ाई, लोगों के वर्क फ्रॉम होम और टाइम पास के लिए मोबाइल के यूज़ ने स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। इसका असर हुआ सीधे आंखों पर और लोगों को आंखों में खुजली, ड्राइनेस जैसी कई दिक्कते होने लगीं।

    शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि, " इसके साथ डॉक्टर्स को देखने को मिल रहा है कि आंखों में जलन के मरीज बढ़ रहे हैं। अब लोगों के आंखों में जलन की दिक्कत हो रही है, जो स्क्रीन टाइम के अलावा अन्य कारणों से भी हो रही है। ऐसे में आपको बताते हैं कि आंखों में जलन के क्या कारण हैं और किस वजह से जलन हो रही है।"

    1. डॉक्टर्स के अनुसार, स्क्रीन पर लगातार देखते समय हम पलकें नहीं झपकाते। लगातार एक जगह फोकस करना जलन, खुजली का कारण बनता है। इसलिए जब भी स्क्रीन पर कुछ देखें तो अपनी पलकें झपकाते रहें।

    2. देर रात फोन चलाने की वजह से नींद का समय अस्त-व्यस्त हो रहा है, या फिर नींद पूरी नहीं हो रही है, इसलिए आंखों को आराम ज़रूर दें।

    3. आंखों में गंदगी और प्रदूषकों की वजह से जलन हो सकती है।

    4. आखों में कोई इंफेक्शन होने से ये दिक्कत होती है.

    5. सही नंबर का चश्मा न लगाने ये परेशानी हो सकती है।

    6. अगर आप ध्रूमपान करते हैं या इसके संपर्क में रहते हैं, तो आंख में जलन हो सकती है।

    7) गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भी ये दिक्कत शुरू हो सकती है।

    आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    हमारी आंखें भी अन्य अंगों की तरह ज़रूरी है, इसिए इनका खास ख्याल रखना ज़रूरी है। अब जब काफी काम ऑनलाइन हो रहे हैं, तो इस वक्त फोन से खुद को दूर करना चुनौती है, लेकिन आंखों को आराम जरूर दें। इसके लिए...

    • अपनी आंखों को लुब्रिकेट करें।
    • आंखों को साफ रखें और हाइड्रेट रखें।
    • इसके साथ ही आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करें। इसके लिए दिन में मोबाइल, टैब या टीवी देखने का समय तय करें।
    • लैपटॉप का इस्तेमाल करते वक्त हर आधे घंटे पर आंखों को रेस्ट दें।
    • समय-समय पर आंखों की पलकों को ज़रूर झपकाएं।
    • नियमित तौर पर आई-टेस्ट ज़रूर कराएं।

    वैसे तो ऊपर बताए गए कारणों से बचकर आप आंखों की कई दिक्कतों को दूर सकते हैं। आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इसे हल्के में न लें और इनका पूरा ख्याल रखें। अपनी आंखों को जोखिम में न डालें और समय-समय पर इसका विशेष ध्यान रखें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner