Exercise in Periods: पीरियड्स के दौरान भी करें एक्सरसाइज, मिलते हैं कई सारे लाभ
Exercise in Periods एक्सरसाइज के फायदे ही फायदे हैं लेकिन पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना सही होता है या नहीं ये जानना बेहद जरूरी है। तो आज के अपने इस लेख में हम यही जानेंगे विस्तार से। जो दिला सकता है आपको कई तकलीफों से राहत।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Exercise in Periods: खुद को फिजिकली जितना एक्टिव रखेंगे उतने ही सेहतमंद रहेंगे, ये तो आप सब जानते ही होंगे लेकिन पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं, इसे लेकर बहुत कनफ्यूज़न रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज़ करना किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद होता है। पीरियड्स में बॉडी में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिसकी वजह से बॉडी नॉर्मल दिनों की तुलना में ज्यादा थकान और कमज़ोर फील करती है। तो इस समस्या से निपटने में एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज़ करने के फ़ायदे
1. पीरियड्स के दिनों में पेट, कमर और कूल्हों में दर्द होता है साथ ही थकान का एहसास भी होता रहता है। तो एक्सरसाइज़ करना इस दोनों समस्याओं से राहत दिला सकता है।
2. पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह का वर्कआउट करने से एंडोर्फिन नामक एक हार्मोन रिलीज़ होता है, जो दर्द से आराम दिलाता है।
3. एक्सरसाइज़ करने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिसकी वजह से शरीर में थकान की फीलिंग नहीं आता और बॉडी भारी-भारी भी नहीं लगती।
4. कुछ महिलाओं को पीरियड्स में हद से ज्यादा तकलीफ होती है। तो रोजाना एक्सरसाइज़ करने से पीरियड्स का दर्द बहुत ही कम हो जाता है।
5. बॉडी को इस दौरान एक्टिव रखना बहुत जरूरी है, तो किसी भी तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं, जिसमें ब्रिस्क वॉक भी शामिल है।
7. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस पर ज्यादा फोकस करें।
9. पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं का मूड चिड़चिड़ा रहता है और डाइजेशन की भी प्रॉब्लम सताने लगती है। इस दोनों ही समस्याओं से राहत पाने का सबसे असरदार उपाय है एक्सरसाइज करना।
10. ध्यान दें पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है, लेकिन ओवर एक्सरसाइजिंग की गलती न करें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेस से ही आपको आराम हो जाएगा।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।