Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मॉर्निंग वॉक तो सब बताते हैं, लेक‍िन Sunset Walk से भी म‍िलते हैं कई फायदे; जानकर आप भी बना लेंगे आदत

    वॉक करना सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हर क‍िसी को वॉक जरूर करना चाहिए। टहलने से कई सारी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। इससे मोटापा भी कम होता है। ये मेंटल हेल्‍थ में भी सुधार करने में मददगार है। आज हम आपको सनसेट वॉक करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Mon, 05 May 2025 04:36 PM (IST)
    Hero Image
    सेहत के ल‍िए फायदेमंद है Sunset Walk। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ध्‍यान रखने के ल‍िए समय ही नहीं म‍िल पा रहा है। लोग कई तरह की बीमार‍ियों का श‍िकार हो रहे हैं। वहीं काम के बोझ से लोगों में ड‍िप्रेशन और एंग्‍जाइटी कर समस्‍या देखने को म‍िल रही है। इसे कम करने के कई तरीके हो सकते हैं। आप चाहें तो मेडि‍टेशन करें या अपने हॉबीज पर ध्‍यान दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई एक्‍सरसाइज भी हैं जो आपको तनाव से नि‍जात द‍िलाने में मदद करते हैं। आपने देखा होगा क‍ि कई लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। सुबह वॉक करने से सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं। आपने भी ज्‍यादातर लोगों को सुबह के समय ही टहलते हुए देखा होगा, लेक‍िन आज हम आपको सनसेट वॉक के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    क्‍या होता है सनसेट वॉक (Sunset Walk)?

    सूरज ढलने के समय काे सनसेट वॉक कहा जाता है। सूर्यास्त के समय की जाने वाली वॉक को Sunset Walk कहते हैं। इसमें अक्सर खूबसूरत नजारों का आनंद लेना और दिन के अंत के शांत वातावरण का अनुभव करना शामिल होता है। डॉक्‍टर एसए रहमान (जनरल मेड‍िस‍िन, एनआईआईएमएस मेड‍िकल कॉलेज एंड हॉस्‍प‍िटल, नोएडा) ने बताया क‍ि यह नेचर से जुड़ने और आराम करने का एक शानदार तरीका होता है। ये जहां आपके मूड को बेहतर बनाता है, वहीं शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है।

    मूड सुधारे

    दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम नेचर के करीब होते हैं, तो मन को शांति मिलती है। सूरज के ढलते समय आसमान का नजारा, ठंडी हवा और हल्की रोशनी मिलकर तनाव और चिंता को दूर करती हैं। इससे मानसिक थकान कम होता है और नींद भी अच्‍छी आती है।

    डाइजेशन होता है बेहतर

    रात के खाने से पहले थोड़ी देर की वॉक पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। शाम को खाना खाने के बाद टहलने की सलाह अक्सर दी जाती है, लेकिन अगर आप डिनर से पहले भी सनसेट वॉक कर लें तो आपको फायदे म‍िल सकते हैं।

    शरीर को रखे एक्टिव

    आजकल लोग घंटों ऑफ‍िस में बैठकर काम करते हैं। इससे उनका शरीर सुस्‍त हो जाता है। वजन बढ़ने की समस्‍या भी देखी जाती है। ऐसे में उनके लिए शाम की वॉक बहुत जरूरी होती है। यह शरीर को एक्‍ट‍िव बनाए रखने में मददगार है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

    त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद

    विटामिन D लेने के ल‍िए सुबह का समय ही अच्‍छा माना जाता है लेक‍िन सूर्यास्त के वक्त की हल्की धूप भी त्वचा के लिए लाभकारी मानी जाती है। इससे हड्डियों को मजबूती म‍िलती है। इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

    य‍ह भी पढ़ें: स्‍वाद में मीठा फ‍िर भी सेहत-सौंदर्य के लिए वरदान है शहद, एक बार आजमाकर तो देखें; खुद हो जाएंगे हैरान

    बढ़ती है क्रिएटिव‍िटी

    नेचर के बीच टहलने से हमारे सोचने की शक्ति भी तेज होती है। जब हम शांत वातावरण में पैदल चलते हैं तो दिमाग में नए विचार आते हैं और क्रिएटिविटी बढ़ती है।

    सोशल कनेक्शन में सुधार

    अगर आप शाम के समय परि‍वार या क‍िसी दोस्‍त के साथ वॉक करते हैं तो इससे र‍िश्‍ते मजबूत बनते हैं। ये वो समय होता है जब आप उन्‍हें टाइम देते हैं। साथ में टहलने से बातचीत होती है, मन हल्का होता है और आपसी समझ भी बढ़ती है।

    एक तरह का है मेड‍िटेशन

    आपको बता दें क‍ि Sunset के समय पक्षियों की चहचहाहट और आसमान में रंगों का खेल मन को सुकून देता है। यह एक तरह का मेडिटेशन होता है। ये मेंटल हेल्‍थ को बनाए रखता है।

    य‍ह भी पढ़ें: स‍िर्फ सांस फूलना ही नहीं, खांसी भी हो सकती है Asthma का संकेत; डॉक्‍टर ने बताया कैसे करें बचाव