Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा Covid-19, अब कोविड से बचने वालों को हो रही यह घातक बीमारी

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 04:05 PM (IST)

    अगर थकान लंबे समय आराम करने के बाद भी ठीक नहीं होती। इसके साथ ही मांसपेशियों में जकड़न और कमजोरी रहती है। वहीं जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जो अक्सर जोड़ों में सूजन और लालिमा के साथ होता है। इतना ही नहीं इसके बाद आपको लगातार सिर में भी दर्द रहता है। वहीं नींद को लेकर भी आपको काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

    Hero Image
    कोविड-19 से कई लोगों की जानें गई थीं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Covid-19 Survivors कोविड महामारी जाने के बाद भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। साल 2019 में इस बीमारी ने कैसे रौद्र रूप अपनाया था। यह हम सब जानते हैं। अब कोविड जाने के बाद भी इसका भय बना हुआ है। कोविड के सर्वाइवर लोगों को अब क्रोनिक फेटीग डिसीज होनेा खतरा सताने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम (सीएफएस), जिसे मायलजिक एन्सेफेलोमाइलाइटिस (एमई) के रूप में भी जाना जाता है, एक लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है जिसमें थकान, मांसपेशियों में दर्द, और अन्य लक्षण शामिल होते हैं।

    यह भी पढ़ें : खाने के तुरंत बाद आप भी पीते हैं पानी, आज से छोड़ दीजिए यह आदत- शरीर को पहुंच रहे ये नुकसान

    स्टडी में हुआ खुलासा 

    हाल ही में हुई एक स्टडी में एक खुलासा हुआ है कि कोविड-19 के सर्वाइवर को क्रोनिक फेटिग डिसीज का खतरा बढ़ रहा है। यूटा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की ओर से की गई इस स्टडी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 11, 785 मरीजों पर यह अध्ययन किया गया। यह सभी लोग कोविड से प्रभावित थे। रिपोर्ट में पाया गया कि कोविड के सर्वाइवर में क्रोनिक डिसीज के लक्षण मिले। इसमें उन लोगों को थकान, मांसपेशियों में दर्द, और अन्य लक्षण शामिल थे।

    रहती है लंबे समय तक थकान

    इस बीमारी में लंबे समय तक थकान रहती है। यह थकान लंबे समय आराम करने के बाद भी ठीक नहीं होती। इसके साथ ही मांसपेशियों में जकड़न और कमजोरी रहती है।

    वहीं जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जो अक्सर जोड़ों में सूजन और लालिमा के साथ होता है। इतना ही नहीं इसके बाद आपको लगातार सिर में भी दर्द रहता है। वहीं नींद को लेकर भी आपको काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जैसे कि ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और याददाश्त की कमी भी इसके लक्षण हैं। 

    रेगुलर एक्सरसाइज और अच्छी डाइट जरूरी 

    क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम का इलाज अभी तक पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को कम करने के लिए कई उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करके आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। एक्सरसाइज करके आप शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। आप अच्छी डाइट लेकर इस बीमारी से लड़ सकते हैं जैसे कि स्वस्थ आहार का पालन करके आप खुद को फिट रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : सोते समय कई सपने देखते हैं आप, लेकिन याद रहते हैं एक सिर्फ 1-2; यह है हैरान करने वाली वजह