Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pregnancy Tips: क्या गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित है आम? जानें इसके फायदे और नुकसान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 11:08 AM (IST)

    Pregnancy Tips गर्मियों में मौसम में कई सारे मौसमी फल बाजार में मिलने लगते हैं। फलों का राजा आम भी इस मौसम खूब देखने को मिलता है। यह सीजन आम के शौकीन लोगों का पसंदीदा होता है। इसे खाने सेहत को कई सारे फायदे भी मिलते हैं। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में इसे खाना सुरक्षित है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

    Hero Image
    क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को आम खाना चाहिए?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Tips: गर्मियों का सीजन आते ही बाजार से लेकर घर तक सिर्फ आम ही आम नजर आते हैं। यह मौसम आम के शौकीन लोगों का पसंदीदा होता है। लोग इस मौसम में आम और इससे बनने वाली कई सारी रेसिपीज का जमकर लुत्फ उठाते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर यह फल हमारी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में आम खाना महिला और बच्चे के लिए सुरक्षित है? गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान जरा-सी लापरवाही महिला और बच्चे पर भारी पड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान आम का सेवन सुरक्षित है या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सारे सवाल रहते हैं। तो अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं, तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था में आम खाना फायदेमंद है या हानिकारक-

    क्या प्रेग्नेंसी में आम खा सकते हैं?

    अगर आप गर्भवती है, तो आम के सीजन में इसका सेवन जरूर कर सकती हैं। इसे खाने से महिलाओं को कई सारे फायदे होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में आम में मौजूद विटामिन ‘ए’, विटामिन सी और विटामिन ‘बी6’ जैसे पोषक तत्व उनकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दौरान जरूरत से ज्यादा इसका सेवन न करे, वरना इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

    प्रेग्नेंसी में आम खाने के फायदे

    • गर्भावस्था के दौरान बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में आम भ्रूण के विकास के लिए बेहद गुणकारी है।
    • आम में मौजूद फोलिड एसिड महिलाओं की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
    • विटामिन-सी से भरपूर आम के सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।
    • आम खाने से शरीर में विटामिन ‘बी6’ की कमी को पूरा किया जा सकता है।
    • साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए भी बच्चे के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से न सिर्फ बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर होती है, बल्कि दस्त के साथ-साथ श्वसन संबंधी संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है।

    संभलकर करें आम का सेवन

    आम से होने वाले इन फायदों को जानने के बाद आप यह तो समझ ही गए होंगे कि गर्भावस्था में आम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दौरान जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से महिला को कई समस्याएं भी हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी में ज्यादा आम खाने से निम्न दिक्कतें हो सकती हैं-

    • दस्त
    • डिहाइड्रेशन
    • सिर चकराना
    • अस्थिर मनोदशा
    • सिर दर्द होना
    • उलझन होना आदि

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner