Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eating Habits: देर रात खाने की है आदत? तो हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Mon, 18 Apr 2022 05:34 PM (IST)

    Eating Habits आज के समय में देर रात खाना खाने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर रात खाना खाने से आपका वजन बढ़ सकता है एसिडिटी व हृदय रोग जैसी कई समस्याएं आपको हो सकती हैं?

    Hero Image
    Late Night Eating: देर रात खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eating Habits: गर्मियों के मौसम में आपकी भूख मर सी जाती है। ऐसे में कई बार देर रात भूख लगने लगती है और ज्यादातर लोग रात में उठ कर खा भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर रात खाने की आदत आपकी सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है? देर रात खाना खाने के बाद लोग फैरन सो जाते हैं, जिससे खाना हजम नहीं हो पाता और पेट बढ़ने की समस्या होने लगती है। तो आइए जानते हैं देर रात खाने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोटापा

    देर रात को खाना खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। वजन बढ़ाने या कम करने की आपकी क्षमता न केवल कैलोरी सेवन और भोजन विकल्पों पर निर्भर करती है बल्कि आपके भोजन के समय पर भी निर्भर करती है। देर रात खाने से आपके शरीर में  कैलोरी बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

    नींद की समस्या

    देर रात में उठकर खाना खाने से आपकी नींद प्रभावित होती है। रात को खाना खाने की ये आदत आपको अच्छी नींद नहीं आने देगी और आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता रहेगा।

    पाचन समस्या

    देर रात खाना खाने से आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। रात में खाने के बाद आप कोई और एक्टिविटी नहीं करते और सीधा सो जाते हैं। जिस कारण आपकी पाचन क्रिया काफी प्रभावित होती है।

    धीरे-धीरे खाएं

    कुछ लोग काफी तेजी से खाना खाते हैं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। आराम से बैठकर खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आप पेट की समस्या से भी बच सकते हैं।

    एसिडिटी

    देत रात खाना खाने से एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। इससे आपको सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। वहीं, ऐसे में आपको पेट संबंधि कई परेशानियां हो सकती हैं।

    हैवी खाना न खाएं

    तो लोग देर रात खाना खाते हैं, वे लंबे समय बाद मील ले रहे होते हैं। ऐसे में ज़रूरत से ज़्यादा भी खा लिया जाता है। और उसके बाद फौरन सो जाते हैं। इससे वज़न तो बढ़ता ही है, साथ ही कई अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: freepik

    comedy show banner
    comedy show banner