Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाएं ये चीजें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 07:52 PM (IST)

    High Cholesterol हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ओट्स में विटामिन आयरन थायमिन फोलेट पोटेशियम कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन फाइबर कैल्शियम मैग्नीशियम फास्फोरस जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक तत्व मोटापा मधुमेह और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होते हैं।

    Hero Image
    High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाएं ये चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: गलत खानपान से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। इसे गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रोल से स्ट्रोक का भी डर रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त संचार में बाधा आती है। इस वजह से ही स्ट्रोक और हृदयघात होता है। इसके लिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओट्स खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ओट्स में विटामिन, आयरन, थायमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक तत्व मोटापा, मधुमेह और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में ओट्स खाएं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

    नट्स खाएं

    नट्स में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, असंतृप्त फैटी एसिड समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व हृदय से लेकर दिल की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नट्स का सेवन जरूर करें। हालांकि, सेवन करने की मात्रा को लेकर एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    सोया उत्पादों का सेवन करें

    हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सोया उत्पादों का सेवन करें। इसके लिए टोफू, सोया मिल्क, सोयाबीन आदि चीजों का सेवन करें। इन चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना ब्रेकफास्ट में  सोया उत्पादों का सेवन करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।