Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Benefits of Peaches: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 08:37 PM (IST)

    Health Benefits of Peaches आडू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन सी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं।

    Hero Image
    Health Benefits of Peaches: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits of Peaches: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रभाव को कम करने में फायदेमंद होते हैं। वहीं, सेहतमंद रहने के लिए आडू का भी सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    आडू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन सी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। अगर आप इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहते हैं, तो आडू का सेवन कर सकते हैं।

    हाई बीपी कंट्रोल में रहता है

    इसमें पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में मौजूद सोडियम को संतुलित करता है। शरीर में सोडियम की अधिकता के चलते भी उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके अलावा, अत्यधिक तनाव लेने की वजह से भी उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। अगर आप लंबे समय से उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में आडू को अवश्य शामिल करें। आडू के सेवन से हाई बीपी कंट्रोल में रहता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ती है

    आडू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। Beta Carotene आंखों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए का उत्सर्जन होता है। विटामिन ए रिच फूड खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही रेटिना को स्वस्थ रखने में विटामिन ए मददगार साबित होता है। इसके लिए आडू का सेवन कर सकते हैं।

    हृदय सेहतमंद रहता है

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग के कई कारण होते हैं। एक कारण बैड कोलेस्ट्रॉल भी है। गलत खानपान से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे धमनियों में रक्त का संचार सही से नहीं होता है। इस वजह से हार्ट अटैक आता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना आडू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय स्वस्थ रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner