Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits Of Dry Ginger: पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं सोंठ के लड्डू

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 07:03 PM (IST)

    Benefits Of Dry Ginger अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होने से फैट बर्न होने लगता है।

    Hero Image
    Benefits Of Dry Ginger: पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं सोंठ के लड्डू

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Dry Ginger: खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी होती है। इससे कई अन्य बड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डाइट में फाइबर युक्त चीजों के न शामिल करने से कब्ज और पेट संबंधी समस्या होती है। इसके लिए डाइट में फाइबर रिच चीजों को जरूर शामिल करें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप भी पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम, फोलेट एसिड, फैटी एसिड  सोडियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट के लिए फायदेमंद

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोंठ के लड्डू पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। सोंठ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। इसके लिए आप सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

    मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में कारगर

    अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होने से पाचन प्रक्रिया सही से होता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें थर्मोजेनिक एजेंट्स पाए जाते हैं, जो फैट बर्न करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए सर्दियों में सोंठ के लड्डू का सेवन जरूर करें।

    सर्दियों में फायदेमंद

    डॉक्टर सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए गुड़, मूंगफली और सोंठ के लड्डू खाने की सलाह देते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी मिक्रोबैक्टरियल के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में राहत मिलता है। इसके लिए रोजाना नियमित अंतराल पर सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।