Benefits Of Pistachios: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में खाएं पिस्ता
Benefits Of Pistachios इसमें कैल्शियम मैग्नीशियम पोटेशियम विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Pistachios: गलत खानपान के चलते शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से रक्त संचार में बाधा आती है। इस स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसके अलावा, स्ट्रोक का भी डर रहता है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि पिस्ता के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मोटापा और मधुमेह में भी फायदा मिलता है। आइए, पिस्ता खाने के फायदे जानते हैं-
पिस्ता
आयुर्वेद में पिस्ता को दवा माना जाता है। किचन में भी पिस्ता का यूज किया जाता है। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो पिस्ता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पिस्ता में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके चलते डायबिटीज के मरीज पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना 30 ग्राम पिस्ता खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स की मानें तो पिस्ता में आवश्यक पोषक ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन तत्व पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना पिस्ते के सेवन से आंखों की समस्या से भी निजात मिलता है।
हड्डियां मजबूत होती हैं
इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है
पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए पिस्ता खाने से न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल, बल्कि उच्च रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक मुट्ठी पिस्ता का सेवन करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।