Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Calcium Deficiency: कैल्शियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इन चीजों से करें तुरंत दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 01:00 PM (IST)

    Calcium Deficiency आजकल जोड़ों में दर्द सामान्य बात है। इस समस्या से स्त्री और पुरुष दोनों वर्ग के लोग प्रभावित हैं। इससे युवावर्ग के लिए लोग भी पीड़ित हैं। अगर आपके जोड़ों में भी दर्द होता है तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं।

    Hero Image
    Calcium Deficiency: कैल्शियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इन चीजों से करें तुरंत दूर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Calcium Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एक आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम है। इसकी कमी से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बच्चों के शारीरिक विकास में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं। इसके अलावा, कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में ये लक्ष्ण दिखते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -मसल्स में क्रैम्प शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ये दर्द कभी सहनीय तो कभी बेहद पीड़ा दायक होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर भी क्रैम्प की समस्या होती है।

    -अगर आप फैसले लेते समय कंफ्यूज रहते हैं या आपकी स्मरण शक्ति कमजोर होने लगी है, तो ये भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं।

    -मतिभ्रम होने की समस्या भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। अगर आपको भी मतिभ्रम की समस्या है, तो ये संकेत हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फ़ूड शामिल करें।

    -आजकल जोड़ों में दर्द सामान्य बात है। इस समस्या से स्त्री और पुरुष दोनों वर्ग के लोग प्रभावित हैं। इससे युवावर्ग के लिए लोग भी पीड़ित हैं। अगर आपके जोड़ों में भी दर्द होता है, तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं।

    -अगर आपके नाखून जल्दी टूट जाते हैं, तो ये भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। इसके लिए रोजाना दूध और दही का सेवन करें। इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

    -हाथों और पैरों में झनझनाहट भी कैल्शियम की कमी के संकेत हैं। अगर आपको भी हाथों और पैरों में झनझनाहट होती है, तो डाइट में कैल्शियम रिच गुड को जरूर शामिल करें।

    -कैल्शियम की कमी से हृदय गति में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर शीघ्र सही उपचार कराएं।

    -अगर आपकी त्वचा समर सीजन में रूखी रहती है, तो यह समस्या की कैल्शियम की कमी से भी हो सकती है। सर्दियों में त्वचा रूखी होना सामान्य बात है, लेकिन गर्मियों में त्वचा रूखी होना चिंता का विषय है। ऐसा कैल्शियम की कमी से वजह से भी होता है।

    कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें

    कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दूध, दही, पनीर, मक्खन, छाछ, अंडे, बादाम, तिल, संतरा, बेरीज, अंजीर, टोफू, अखरोट आदि चीजों को शामिल करें। इन चीजों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।