Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुड़ का पानी पीने से दूर होगी खून की कमी, सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले और भी 6 फायदे

    क्या आप भी मानते हैं कि गुड़ सिर्फ सर्दियों में खाया जाता है और इसे खाने से शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है? अगर हां तो शायद आप गुड़ खाने का यह शानदार तरीका नहीं जानते होंगे। गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे (Jaggery Water Benefits) मिलते हैं और शरीर में गर्मी भी पैदा नहीं होती। आइए जानें गुड़ के पानी के फायदे।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 05 May 2025 10:31 AM (IST)
    Hero Image
    Jaggery Water Benefits: रोज सुबह गुड़ का पानी पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुड़ गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है, जिसके कारण इसमें नेचुरल मिठास मौजूद होती है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Jaggery Benefits) होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए गुड़ को पानी में घोलकर पीने से शरीर को कई फायदे (Jaggery Water Health Benefits) मिलते हैं। आइए जानते हैं गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे (Jaggery Water Benefits)  हैं।

    गुड़ का पानी पीने के फायदे (Jaggery Water Benefits For Health)

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    गुड़ का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। गुड़ में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करके मल त्यागने को आसान बनाता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है

    शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है

    गुड़ का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से इसे पीने से खून साफ होता है और त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं।

    यह भी पढ़ें: चीनी से कई गुना ज्यादा लाभदायक है गुड़, फायदे जानकर आप भी आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल

    एनीमिया से बचाव करता है

    गुड़ आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ का पानी बेहद फायदेमंद होता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए भी गुड़ का पानी पीना चाहिए।

    वजन घटाने में सहायक

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से गुड़ का पानी पीने से सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

    जोड़ों के दर्द में आराम

    गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। गर्म पानी में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। यह खासतौर से बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है।

    एनर्जी बूस्टर

    गुड़ का पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। थकान और कमजोरी महसूस होने पर गुड़ का पानी पीना फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: मखाना और गुड़ साथ खाने से दूर होंगी सेहत की 7 परेशानियां, वजन होगा कम और हड्डियां बनेंगी मजबूत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।