चीनी से कई गुना ज्यादा लाभदायक है गुड़, फायदे जानकर आप भी आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल
चीनी हमारे रोज के खान-पान का एक अहम हिस्सा बन चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए चीनी को गुड़ से रिप्लेस करना (Jaggery vs Sugar) आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें चीनी की जगह गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करना कैसे फायदेमंद हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jaggery vs Sugar: क्या आपने कभी सोचा है कि चीनी की जगह गुड़ क्यों बेहतर माना जाता है? सदियों से आयुर्वेद में गुड़ को स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। आधुनिक समय में भी कई हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों गुड़ को चीनी से बेहतर (Jaggery Health Facts) माना जाता है।
गुड़ या चीनी- क्या है बेहतर? (Jaggery vs Sugar)
- बनाने की प्रक्रिया- गुड़ गन्ने के रस को उबालकर और गाढ़ा करके बनाया जाता है, जबकि चीनी एक प्रक्रिया के माध्यम से गन्ने से निकाली जाती है। गुड़ को कम प्रोसेस्ड माना जाता है, जबकि चीनी को ज्यादा प्रोस माना जाता है।
- पोषक तत्व- गुड़ में चीनी की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं, जबकि चीनी में सिर्फ कैलोरी होती है।
- ग्लाइसेमिक इंडेक्स- गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी की तुलना में कम होता है। इसका मतलब है कि गुड़ खाने से ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
- पाचन- गुड़ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें: वेट लॉस के रास्ते का कांटा बन सकती है मीठा खाने की आदत, 5 फूड्स से करें शुगर क्रेविंग कंट्रोल
गुड़ खाने के फायदे (Jaggery Benefits)
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल- गुड़ में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- अनियमित पीरियड्स- महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में गुड़ फायदेमंद होता है।
- ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है- गुड़ शरीर को एनर्जी देता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- गुड़ त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है- गुड़ में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
चीनी खाने के नुकसान
- मोटापा- चीनी को ज्यादा मात्रा में खाना मोटापे का कारण बन सकता है।
- दांतों को नुकसान- चीनी दांतों की ऊपरी परत को डैमेज करता है।
- डायबिटीज- ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है।
- दिल की बीमारियां- चीनी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।
इन बातों का ध्यान रखें
- गुड़ भी एक प्रकार की शुगर है, इसलिए इसे भी ज्यादा मात्रा में खाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- सभी प्रकार के गुड़ शुद्ध नहीं होते हैं। इसलिए, गुड़ की शुद्धता का ध्यान रखें।
- प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
हालांकि, गुड़ चीनी की तुलना में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप ज्यादा मात्रा में गुड़ खाना शुरू कर दें। इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। अगर आप डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो गुड़ को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: बस 30 दिनों तक डाइट से चीनी को कर दें बाहर, त्वचा में दिखने लगेंगे हैरान करने वाले बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।