Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vitex Negundo Benefits: जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में पिएं यह खास काढ़ा

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2022 09:22 PM (IST)

    Vitex Negundo Benefits आयुर्वेद में निर्गुन्डी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। अंग्रेजी में इसे Chinese chastetree और संस्कृत में सिन्दुवार कहा जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। इस पौधे की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट तक होती है।

    Hero Image
    Vitex Negundo Benefits: जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में पिएं यह खास काढ़ा

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitex Negundo Benefits: आधुनिक समय में जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो गई है। इस समस्या से किसी भी उम्र का व्यक्ति प्रभावित हो सकता है। जोड़ों में दर्द के कई कारण हैं। इनमें शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी प्रमुख है। इसके अलावा, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, चोट, कमजोर हड्डियां और अधिक काम करने से भी जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना यह खास काढ़ा जरूर पिएं। इस काढ़े के सेवन से जोड़ों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्गुन्डी

    आयुर्वेद में निर्गुन्डी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। अंग्रेजी में इसे Chinese chastetree और संस्कृत में सिन्दुवार कहा जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। इस पौधे की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट तक होती है। इसकी पत्तियां हरे रंग की होती है। वहीं, फूल सफ़ेद, नीले और काले रंग के होते हैं। इसकी पत्तियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए निर्गुन्डी की पत्तियों के काढ़े का सेवन करने की सलाह देते हैं।

    जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

    निर्गुन्डी का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए निर्गुन्डी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर रोजाना सेवन करें। निर्गुन्डी का काढ़ा बनाने के लिए उसकी कुछ पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। आप चाहे तो इसमें लौंग, दालचीनी, अदरक आदि चीजें मिला सकते हैं। इसके बाद काढ़े का सेवन करें। इसके अलावा, निर्गुन्डी की पत्तियों और फूलों को सुखा लें। फिर, ग्राइंडर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना एक गिलास पानी के साथ पाउडर का सेवन करें। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।