Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sinus Solution: साइनस की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:58 PM (IST)

    Sinus Solution आयुर्वेद में हल्दी को औषधि माना जाता है। इसमें कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम जिंक एंटी इनफ्लेम्मेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में प्रभावी होती हैं। इसके सेवन से सर्दी खांसी और बलगम में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    Hero Image
    Sinus Solution: साइनस की समस्या को दूर करने के लिए सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sinus Solution: सर्दियों में साइनस की समस्या आम बात है। साइनस नाक से संबंधित एक बीमारी है। इस बीमारी में सिर में तेज दर्द नाक से पानी बहना, नाक बंद होना, माइल्ड बुखार आना, आंखों के पलकों पर सूजन, तनाव, कफ, चेहरे पर सूजन की समस्या होती है। साथ ही नाक और गले में बलगम जमा हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को धूल और धुंआ से एलर्जी होती है। आसान शब्दों में कहें तो साइनस के मरीजों को धूल और धुआं से तकलीफ होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक साइनस की समस्या होने पर अस्थमा और दमा का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी साइनस की समस्या से परेशान हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सोने से पहले दूध में मिलाकर ये एक चीज का सेवन करें। इससे साइनस में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्दी वाला दूध पिएं

    आयुर्वेद में हल्दी को औषधि माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, एंटी इनफ्लेम्मेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में प्रभावी होती हैं। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और बलगम में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही साइनस की समस्या भी दूर होती है।

    वहीं, दूध के सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई और आयोडीन पाया जाता है। इसके लिए दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। जब दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो एंटी बैक्टीरियल गुण के चलते साइनस में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। इस दूध को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण रोग में आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner