Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये चीजें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2022 11:14 PM (IST)

    High Cholesterol शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक और हार्ट अट ...और पढ़ें

    Hero Image
    High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से हार्ट के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने के मामले भी बढ़े हैं। खासकर, 40+ लोगों में हार्ट अटैक के मामले अधिक देखे गए हैं । यह चिंता का विषय है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों की जीवनशैली और खानपान में व्यापक बदलाव हुआ है। पहले लोग अनुशासित होकर सभी काम करते थे, लेकिन अब लोग लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं। वहीं, देर रात मोबाइल सर्फिंग करते हैं। साथ ही जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। इससे उनकी सेहत पर व्यापक असर पड़ता है। कई बीमारियों दस्तक देती हैं। इनमें स्ट्रोक और हार्ट संबंधी बीमारी भी शामिल हैं। हार्ट संबंधी बीमारी के कई कारण हैं। इनमें एक बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही खानपान में सुधार करें। इसके अलावा, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना ये चीजें जरूर पिएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोया मिल्क का सेवन करें

    सोया दूध में संतृप्त वसा बहुत कम होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि जब भी बाजार से सोया दूध खरीदें, तो फ्रेश दूध ही खरीदें। साथ ही दूध में अतिरिक्त चीनी, नमक और वसा न रहें।

    टमाटर का जूस पिएं

    टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। टमाटर में कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले फाइबर और नियासिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

     ग्रीन टी पिएं

    ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साल 2015 की एक शोध में यह पाया गया कि कैटेचिन युक्त पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसके लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।