Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Kamal Benefits: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं 'कृष्ण कमल' चाय

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 01:00 PM (IST)

    Krishna Kamal Benefits कृष्ण कमल एक फूल है जिसकी दुनिया के खूबसूरत फूलों में की जाती है। अंग्रेजी में कृष्ण कमल को ‘Passion Flower’ कहा जाता है। वहीं कृष्ण कमल को राखी बेल भी कहा जाता है। यह फूल कई रंगों में फूलता है।

    Hero Image
    Krishna Kamal Benefits: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं 'कृष्ण कमल' चाय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Krishna Kamal Benefits: खराब दिनचर्या और तनाव के चलते हाई ब्लड प्रेशर आम समस्या बन गई है। इस समस्या से हर तीसरा व्यक्ति पीड़ित है। खासकर, शहरी क्षेत्र के लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या से अधिक परेशान है। उच्च रक्तचाप में मरीजों को चक्कर आने और सिर घूमने की शिकायत रहती है। साथ ही दिल की धड़कनें तेज हो जाती है औऱ सीने में तेज दर्द भी होता है। प्राथमिक स्तर पर उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए नमक का कम सेवन करें, संतुलित आहार लें, रोजाना एक्सरसाइज करें और सही दिनचर्या का पालन जरूरी है। साथ ही रोजाना 'कृष्ण कमल' चाय का सेवन करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि 'कृष्ण कमल' चाय पीने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कृष्ण कमल' क्या है

    'कृष्ण कमल' एक फूल है, जिसकी दुनिया के खूबसूरत फूलों में की जाती है। अंग्रेजी में 'कृष्ण कमल' को ‘Passion Flower’ कहा जाता है। वहीं, 'कृष्ण कमल' को राखी बेल भी कहा जाता है। यह फूल कई रंगों में फूलता है। सनातन धर्म में 'कृष्ण कमल' का विशेष महत्व है। 'कृष्ण कमल' स्वाद में कड़वा होता है। वहीं, इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें एंटी-एडिक्टिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, एनाल्जेसिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में दवा की तरह काम करते हैं। खासकर, उच्च रक्तचाप के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

    'कृष्ण कमल' के फायदे

    -अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो 'कृष्ण कमल' चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे अनिद्रा से निजात मिलता है। वहीं, रात में अच्छी नींद आती है।

    -महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी जैसे कमर दर्द, थकान, तनाव में आराम मिलता है। साथ ही महिलाओं को होने वाली पीएमएस में भी राहत देता है।

    -वर्तमान समय में हर कोई अवसाद भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इससे उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप तनाव, चिंता और अवसाद से परेशान हैं, तो 'कृष्ण कमल' चाय का सेवन जरूर करें।

    -उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए 'कृष्ण कमल' फायदेमंद होता है। जानकारों की मानें तो 'कृष्ण कमल' चाय के सेवन से तनाव कम होता है। इससे उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए 'कृष्ण कमल' फूल की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।