Move to Jagran APP

Piles: बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

Piles ncbi पर छपी एक शोध में बताया गया है कि घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व कब्ज को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इस शोध में यह खुलासा हुआ है कि ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय को सही करता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:12 PM (IST)
Piles: बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज
Piles: बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Piles: पाइल्स को हिंदी में बवासीर कहा जाता है। यह बेहद कष्टदायक रोग है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को मल त्यागने में दिक्कत आती है। ये बीमारी दो तरह की होती है। पहला खूनी बवासीर और दूसरा बादी बवासीर है। पहली स्थिति में व्यक्ति को मल त्यागने के समय खून आता है। दूसरी स्थिति में व्यक्ति को कब्ज, दर्द, खुजली आदि परेशानी होती है। प्राथमिक स्तर पर खानपान और रहन सहन में व्यापक बदलाव कर बवासीर के प्रभाव को कम या समाप्त किया जा सकता है। वहीं, लापरवाही बरतने पर यह रोग खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए बवासीर के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा, बवासीर में घी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बवासीर में बहुत जल्द आराम मिलता है। जानकारों की मानें तो बवासीर के मरीजों को घी का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी पाइल्स की समस्या से परेशान हैं, तो घी का इस तरह सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कब्ज की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। ncbi पर छपी एक शोध में बताया गया है कि घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व कब्ज को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इस शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय को सही करता है, जिससे आमाशय सक्रिय रूप से काम करने लगता है और कब्ज से राहत मिलता है। इसके अलावा, घी के सेवन से बवासीर में भी आराम मिलता है।  

कैसे करें सेवन

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करें। वहीं, बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करें। इससे बवासीर की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.