Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nayantara: तमिल अदाकारा नयनतारा की तरह गॉर्जियस लुक पाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:27 PM (IST)

    Nayantara अदाकारा अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। नियमित अंतराल पर अदाकारा नयनतारा ब्यूटी सीक्रेट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा ड्रिंक की जानकारी दी थी।

    Hero Image
    Nayantara: तमिल अदाकारा नयनतारा की तरह गॉर्जियस लुक पाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nayanthara: अदाकारा नयनतारा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में है। वहीं, अदाकारा अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। नियमित अंतराल पर अदाकारा नयनतारा ब्यूटी सीक्रेट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा ड्रिंक की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह रोजाना सुबह में नारियल स्मूदी का सेवन करती हैं। इसके लिए एक कप नारियल पानी में एक चुटकी दालचीनी और इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसके सेवन से खूबसूरती बरकरार रहती है। अगर आप भी नयनतारा की तरह गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो रोजाना नारियल स्मूदी का सेवन करें। आइए, नारियल पानी पीने के फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -एक कप नारियल पानी में 60 कैलोरी होती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

    -एक कप नारियल पानी में रोजाना कैल्शियम की मात्रा का 4 फीसदी कैल्शियम और 15 फीसदी पोटेशियम होता है। इसके लिए रोजाना नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।

    -साथ ही नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं।

    -एक शोध में दावा किया गया है कि नारियल पानी पीने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए शुगर के मरीज रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

    -हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में सोडियम की कमी भी दूर होती है।

    -नारियल पानी फैट फ्री होता है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

    -जानकारों की मानें तो पोटेशियम रिच फ़ूड के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, नारियल पानी में पोटेशियम भी पाया जाता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।