Coconut Water Benefits: वर्कआउट के बाद एनर्जी बूस्ट करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक
Coconut Water Benefits नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही नारियल पानी के स ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि, जिम में घंटों वर्क आउट करने से कैलोरी के साथ एनर्जी भी बर्न होती है। साथ ही पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होती है। इसके लिए जिम ट्रेनर वर्कआउट के बाद एनर्जी को बूस्ट करने के लिए बूस्टर ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी वर्कआउट के बाद डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या होती है, तो वर्कआउट के बाद नारियल पानी जरूर पिएं। इस ड्रिंक के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में शक्ति का संचार होता है। आइए, नारियल पानी के फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं-
-नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही नारियल पानी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले सेंधा नमक के साथ नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।
-डायबिटीज के मरीज नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे रक्त में शर्करा स्तर कंट्रोल में रहता है। इसमें कैलोरी कम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
-नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होती है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस रिलीज होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
-नारियल पानी से पथरी में भी आराम मिलता है। इसके नियमित सेवन से पथरी की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए नारियल पानी का सेवन रोजाना जरूर करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।