Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना दूध में मिलाकर पीएं ये चूर्ण

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 07:44 PM (IST)

    Diabetes आयुर्वेद में बहेड़ा को औषधि माना जाता है इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। साथ ही शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    Hero Image
    Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना दूध में मिलाकर पीएं ये चूर्ण

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रही है। खासकर, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। यह बीमारी गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम की वजह से होती है। इस बीमारी से व्यक्ति के रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजें न खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बहेड़ा का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि बहेड़ा के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए बहेड़ा का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहेड़ा

    आयुर्वेद में बहेड़ा को औषधि माना जाता है इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। साथ ही शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बहेड़ा में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। बहेड़ा आंखों और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद साबित होता है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए दूध के साथ बहेड़ा का सेवन कर सकते हैं।

    बहेड़ा के फायदे

    -गले की समस्या को दूर करने के लिए बहेड़ा को घी में पकाकर खाएं।

    -बहेड़ा के स्किन को पीसकर मिश्री के साथ सेवन करने से आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

    -हाथ और पैर के जलन को दूर करने के लिए बहेड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बहेड़े के बीज को पीसकर हाथ और पैर पर लगाएं।

    -दूध में बहेड़ा चूर्ण को मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह में नाश्ते के समय और रात में सोने से पहले बहेड़ा चूर्ण वाला दूध पीएं।

    -बहेड़ा चूर्ण को पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।