Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatty Liver से आराम पाने के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स, शरीर में जमा गंदगी भी हो जाएगी नेचुरली साफ

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 08:20 AM (IST)

    फैटी लिवर एक बेहद आम समस्या बनती जा रही है। जिसकी वजह है खराब खान-पान और लाइफस्टाइल। फैटी लिवर का वक्त पर इलाज जरूरी है नहीं तो इसकी वजह से लिवर खराब होना शुरू हो सकता है। फैटी लिवर ठीक करने में कुछ ड्रिंक्स (Drinks That Reduce Liver Fat) मददगार हो सकते हैं। इन्हीं ड्रिंक्स के बारे में हम इस आर्टिकल में बताएंगे। आइए जानें।

    Hero Image
    Fatty Liver ठीक करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या आजकल आम होती जा रही है। फैटी लिवर ऐसी कंडिशन है, जिसमें लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है और लिवर का फंक्शन प्रभावित होने लगता है। आमतौर पर यह समस्या ज्यादा फास्ट फूड और तला-भुना खाने की वजह से होती है। लेकिन यह मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह (Fatty Liver Causes) से भी हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैटी लिवर शुरुआती में उतना खतरनाक महसूस नहीं होता, लेकिन अगर इसका सही इलाज न किया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस जैसा खतरनाक रूप ले सकता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल जरूरी हैं। डाइट में कुछ ड्रिंक्स (Drinks for Healthy Liver) को शामिल करने से भी फैटी लिवर की समस्या दूर हो सकती है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 ड्रिंक्स (Drinks That Reduce Liver Fat) के बारे में बता रहे हैं, जो फैटी लिवर ठीक करने में मददगार साबित हो सकती हैं। 

    फैटी लिवर ठीक करने के लिए ड्रिंक्स (Drinks To Fight Fatty Liver)

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो लिवर की सूजन को कम करती है और फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करती है। इसमें मौजूद कैटेचिन लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

    कैसे पिएं?

    • रोजाना 2-3 कप ग्रीन टी पिएं।
    • शहद या नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: रात में दिखने वाले 5 लक्षण देते हैं लिवर डैमेज का संकेत, भूलकर न करें इग्नोर

    नींबू पानी

    नींबू में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक है। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर की काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

    कैसे पिएं?

    • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट पिएं।
    • स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।

    हल्दी वाला दूध

    हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक्टिव कंपाउंड होता है, जो लिवर की सूजन को कम करता है और फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करता है।

    कैसे पिएं?

    • एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं।
    • स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं।

    एलोवेरा जूस

    एलोवेरा जूस लिवर को डिटॉक्स करने और उसकी फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखता है।

    कैसे पिएं?

    • ताजा एलोवेरा जेल निकालकर पानी में मिलाकर जूस बनाएं।
    • रोजाना सुबह खाली पेट आधा गिलास पिएं।

    चुकंदर और गाजर का जूस

    चुकंदर और गाजर में बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं। यह जूस लिवर की सफाई करके फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

    कैसे पिएं?

    • एक चुकंदर और एक गाजर का ताजा जूस निकालकर पिएं।
    • स्वादानुसार काला नमक या नींबू मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: लिवर की गंदगी साफ करने में मदद करता है इस सब्जी का जूस; नोट कर लें बनाने का तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।