रोज सुबह Cow Pose करने से दूर छूमंतर हो जाएंगी ये 5 परेशानियां, हर कोई जानना चाहेगा सेहत का राज
क्या आप जानते हैं रोज सुबह गोमुखासन करना आपके लिए कितना फायदेमंद (Cow Pose Benefits) हो सकता है? गोमुखासकर सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह सिर्फ 10 मिनट भी यह आसन करते हैं तो सेहत में कमाल का सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानें गोमुखासन करने के फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोजाना सुबह उठकर योग करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अलग-अलग तरह के योगासन शरीर के अलग-अलग अंगों को टारगेट करते हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं (Cow Pose Benefits)। आज हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करने से आपको एक नहीं बल्कि 5 कमाल के फायदे मिल सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गोमुखासन (Cow Pose) की।
गोमुखासकर रीढ़, कूल्हों और कंधों के लिए खासतौर से फायदेमंद (Cow Pose Health Benefits) माना जाता है। आइए जानें रोज सुबह गोमुखासन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है
आजकल की इनएक्टिव लाइफस्टाइल के कारण कमर और रीढ़ की हड्डी में अकड़न आना आम बात हो गई है। लेकिन गोमुखासन आपको इस परेशानी से राहत दिला सकता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है, जिससे रीढ़ लचीली बनती है। यह आसन कमर दर्द और सर्वाइकल की समस्या से भी राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें: अगर उम्र हो गई है 30 के पार, तो जरूर करें ये 5 योगासन; सेहत की कई दिक्कते हो जाएंगी रफू चक्कर
कंधों और छाती को मजबूत करता है
इस आसन में हाथों को पीछे की ओर ले जाकर एक-दूसरे से पकड़ना होता है, जिससे कंधों और छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। नियमित रूप से यह आसान करने से कंधे मजबूत होते हैं और पोस्चर में सुधार होता है। यह उन लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है, जो लंबे समय तक डेस्क पर बैठकर काम करते हैं।
स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है
गोमुखासन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने से मन शांत होता है और दिमाग को आराम मिलता है। यह थायरॉयड ग्लैंड को भी एक्टिव करता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है।
पाचन तंत्र को सुधारता है
इस आसन से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इस आसन को करने से पाचन क्रिया और भी बेहतर होती है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है
गोमुखासन कूल्हों, घुटनों और टखनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आसन को नियमित रूप से करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और गठिया जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: लंबे समय से हैं कमर दर्द से परेशान! तो रोजाना करना शुरू कर दें Butterfly Pose, मिलेंगे फायदे ही फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।