Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Knuckle Cracking: क्या उंगलियां चटकाने से होता है अर्थराइटिस? जानें इस बात में कितनी सच्चाई

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 01:31 PM (IST)

    आपने अक्सर कई लोगों को उंगलियां चटकाते देखा होगा। यह आदत लगभग हर व्यक्ति के अंदर देखने को मिलती है। लेकिन इससे पहले कि आपकी यह आदत आपके लिए सजा बन जाए उंगलियां चटकाने से जुड़ी इन बातों को जरूर जान लें।

    Hero Image
    उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें उंगलियां चटकाने की आदत होती है। ऐसे लोग अक्सर अपनी उंगलियों को चटकाते रहते हैं। दरअसल, ऐसा करने से कई लोगों को आराम महसूस होता है। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें उंगलिया चटकने से आने वाली आवाज काफी पसंद होती है। ऐसे में वह इस आवाज को सुनने के लिए बार-बार ऐसा करते रहते हैं। ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना है कि उंगलियों को चटकाना एक आम प्रक्रिया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपने अक्सर देखा होगा कि घर पर ऐसा करने पर बड़े-बुजुर्ग इसे न करने की सलाह देते हैं। हालांकि, जब इसकी वजह पूछी जाती है, तो शायद ही कोई जवाब दे पाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग अक्सर खाली समय में या फिर घबराहट होने पर उंगलियां चटकाने लगते हैं। कई बार बड़ों को ऐसा करते देख छोटे बच्चे भी इसे करने की कोशिश करते हैं। कई लोगों का मानना है कि उंगलियों को चटकाने अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि ऐसा करने से उंगलिया मोटी हो जाती है। लेकिन उंगलियां चटकाना अच्छा या बुरा और उंगलियां चटकाने पर आवाज क्यों आती है, इन सबका जवाब जानने के लिए इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह के बारे में भी जानना होगा। तो चलिए जानते हैं उंगलियां चटकाने से जुड़ी जरूरी बातें-

    उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज

    शरीर में मौजूद हमारे जोड़ों में एक प्रकार का फ्लूइड (Flued) पाया जाता है। जोड़ों में मौजूद इन फ्लूइड के बीच गैस भरी रहती है। ऐसे में जब भी हम उंगलियां चटकाते हैं, तो इन जोड़ों के बीच मौजूद गैस यानी कार्बन डाइ ऑक्साइड के बुलबुले फूटने लगते हैं और इससे गैस निकलती है। उंगलियों के चटकने पर इसी गैस के रिलीज होने की आवाज सुनाई देती है। उंगलियों को चटकाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। लेकिन ऐसा ज्यादा करने से न सिर्फ दर्द की समस्या बढ़ सकती है, बल्कि आपकी उंगलियों में सूजन और जोड़ों पर डार्क निशान भी पड़ सकते हैं।

    क्या उंगलिया चटकाने से होता है अर्थराइटिस

    कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि उंगलिया चटकाने से अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, इसे लेकर कई तरह की स्टडीज की गई हैं। इस सिलसिले में रिसर्चर डोनाल्ड उंगर ने 60 सालों तक अपने एक हाथ की उंगलियां चटकाईं और एक हाथ की नहीं। दरअसल, ऐसा करने के पीछे उनका मकसद यह जानना था कि इससे अर्थराइटिस होता है या नहीं। लेकिन 60 साल तक ऐसा करने के बाद नतीजा यह निकला कि उंगलियां चटकाने का अर्थराइटिस से कोई संबंध नहीं है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik