विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ब्रेन डेथ का मतलब जिंदगी का अंत है? समझें कैसे यह दे सकता है दूसरों को नया जीवन!

By Dr Paresh JainEdited By: Shweta Chauhan
Published: Fri, 21 Aug 2026 07:00 AM (IST)

ब्रेन डेथ और कोमा की स्थिति अलग-अलग होती है, इसे सही से समझकर अंगदान के बारे में सोचा जा सकता है। 

ब्रेन डेथ के बाद अंगदान की संभावना (Image Source: AI Generated)

ब्रेन डेथ के बाद अंगदान की संभावना (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई परिवार ब्रेन डेथ को सुनता है, उनके लिए यह समझना बेहद मुश्किल होता है कि आखिर इसका मतलब क्या है। कोमा के विपरीत ब्रेन डेथ कोई ऐसी स्थिति नहीं है जिसे ठीक किए जाने की संभावना हो। यह दिमाग के पूरी तरह से काम बंद करने की स्थिति है। इसके बावजूद, वेंटीलेशन और गहन देखभाल की मदद से दिल धड़कता रह सकता है और शरीर के अंग भी कुछ समय तक काम कर सकते हैं। 

ब्रेन डेथ के बाद अंगदान की संभावना 

ब्रेन डेथ और कोमा का अंतर समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे अंगदान की संभावना बढ़ती है। वही अंगदान जिससे कई लोगों को दूसरा जीवन मिल सकता है। 

एक बार बेन डेथ का पता चल जाता है तो इसे यूं ही घोषित नहीं कर दिया जाता। इसके लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम पूरा मेडिकल और लीगल प्रोटोकॉल फॉलो करती है। इसके बाद जांच की जाती है कि ब्रेन काम कर रहा है या फिर नहीं। इस बात को जान लें कि ब्रेन डेथ के बारे में जानकारी देने वाली और ट्रांसप्लांट टीम अलग-अलग होती है। यह इस बात की पुष्टि करता है कि ब्रेन डेथ का फैसला अंगदान के विचार से स्वतंत्र है। 

मंजूरी मिलने के बाद कैसे शुरू होती है अंगदान की प्रक्रिया? 

अगर व्यक्ति पहले से रजिस्टर्ड डोनर है या परिवार कानून के मुताबिक इसकी मंजूरी दे दी है तो अंगदान की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। दान किए गए शारीरिक अंगों का बड़ी सावधानी से मूल्यांकन कर उसके मुताबिक मरीजों से मिलान किया जाता है। इनमें दिल, लिवर, किडनी, फेफड़े और पेनक्रियाज जैसे अंग कई लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। वहीं, टिशू दूसरे मरीजों की मदद कर सकते हैं। 

ऑर्गन डोनेशन का मतलब इलाज लंबा खींचना नहीं 

गहरे दु:ख के समय में किसी भी परिवार के लिए अंगदान का फैसला लेना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए संवेदनशीलता, साफ बातचीत और स्थिति को समझने के लिए समय चाहिए होता है। ऑर्गन डोनेशन का मतलब ट्रांसप्लांट के लिए इलाज को लंबे समय तक खींचना नहीं है। इसे तब ही शुरू किया जाता है जब ब्रेन डेथ की पुष्टि हों जाती है। 

ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती मेडिकल से नहीं बल्कि जागरूकता से जुड़ी हुई है। ब्रेन डेथ को समझकर परिवार सही फैसला ले सकते हैं और इस भ्रम को भी तोड़ सकते हैं कि यह गहरी कोमा की स्थिति नहीं। 

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की सही समझ, किसी मासूम को दे सकती है नई जिंदगी, जानें अंगदान से जुड़े मिथक और उनके सच

यह भी पढ़ें- हर चीज के लिए नया सेटअप नहीं! आपका दिमाग सीमित न्यूरॉन्स से कर सकता है ढेर सारे काम, स्टडी में खुलासा

(डॉ. परेश जैन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज में यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एंड रीनल ट्रांसप्लांट विभाग में सीनियर डायरेक्टर हैं)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।