विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरेंट्स की सही समझ, किसी मासूम को दे सकती है नई जिंदगी, जानें अंगदान से जुड़े मिथक और उनके सच

By Dr Chandrodaya KumarEdited By: Shweta Chauhan
Published: Thu, 13 Aug 2026 03:25 PM (IST)

अंगदान से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनका सच हम नहीं जानते। आइए नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे पर इसके बारे में खुद भी जानें और लोगों को भी जागरूक करें। 

अंगदान से जुड़े मिथक और उनके सच (Image Source: AI Generated)

अंगदान से जुड़े मिथक और उनके सच (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी किसी परिवार के सामने अपने बच्चे के अंगदान का सवाल आता है, तो वो उलझन और डर से घिर जाते हैं। एक पीडियाट्रिक सर्जन के तौर पर बरसों से बच्चों का इलाज करते हुए यह अनुभव मैंने बार-बार किया है कि ज्यादातर माता-पिता अंगदान से इनकार सही जानकारी न होने की वजह से करते हैं। इसमें इच्छा का इतना बड़ा रोल नहीं होता। ऐसे में आइए जानते हैं अंगदान से जुड़ी गलतफहमियां और उनके सच। 

मिथक: बच्चों के अंग ट्रांसप्लांट के लायक नहीं होते

सच: लोगों में सबसे आम गलतफहमी यह है कि बच्चों के अंग ट्रांसप्लांट के लायक नहीं, जबकि गौर करने वाली बात यह है कि हर उम्र के बच्चे के अंग और ऊतक दान किए जा सकते हैं। फिर चाहे वो दिल, किडनी, लिवर, फेफड़े और कॉर्निया और हार्ट के वाल्व ही क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों के अंग आकार में छोटे होते हैं इसलिए वो दूसरे बच्चों के अंगों के लिए सबसे बेस्ट मेल साबित होते हैं।

मिथक: धर्म अंगदान की इजाजत नहीं देता

सच: भारत में हिंदू, इस्लाम, ईसाई, सिख और बौद्ध सभी धर्मों में अंगदान को परोपकार और पुण्य का काम माना गया है। किसी भी धर्मगुरु ने अंगदान के वर्जित होने की बात नहीं की है। इस तरह यह एक भ्रम है जो अक्सर सुनी-सुनाई बातों से फैलता है, इसमें कोई तथ्य शामिल नहीं। 

मिथक: ब्रेन डेथ के बाद भी बच सकती है बच्चे की जान 

सच: ब्रेन डेथ जिसे मेडिकल और कानूनी रूप से मृत्यु ही माना गया है, यह कोमा की स्थिति नहीं होती। यह एक बहुत संवेदनशील पल होता है, लेकिन इस घड़ी में लिया गया बस एक फैसला किसी और परिवार की मुस्कान लौटा सकता है।

मिथक: दान के बाद शरीर विकृत हो जाता है और अंतिम संस्कार में देरी होती है

सच: अगर मन में ऐसा भ्रम है कि अंगदान से शरीर विकृत हो जाता है तो जान लेने वाली यह है कि यह प्रोसेस सम्मानजनक ढंग से किया जाता है और इसमें एक्सपीरियंस सर्जन शामिल होते है। बता दें कि ऑर्गन डोनेशन के बाद भी शरीर सामान्य बना रहता है। इससे परिवार सामान्य ढंग से बिना देरी करते हुए अंतिम संस्कार कर सकता है।

स्थिति कैसे बेहतर हो सकती है?

  1. इसका सबसे पहला कदम है लोगों के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करना होना चाहिए। स्कूलों, अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक कार्यक्रमों में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए। 

  2. दूसरा, ब्रेन-डेथ की पुष्टि और परिवार की सहमति लेने के प्रोसेस को अस्पतालों में और आसान के साथ ही संवेदनशील बनाने की जरूरत है। 

  3. तीसरा, किसी परिवार को फैसला जल्दबाजी में न लेना पड़े, इससे बचने के लिए डिजिटल पोर्टल के जरिए अपनी और अपने बच्चों की इच्छा पहले से दर्ज करा सकता है। 

अंत में, यही समझना जरूरी है कि अंगदान केवल एक मेडिकल प्रोसेस नहीं, बल्कि किसी कि जिंदगी से जुड़ा हुआ है। एक बच्चे का दान किया अंग किसी और बच्चे को स्कूल जाने, खेलने और बड़े होने का मौका दे सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या शुगर या बीपी के मरीज कर सकते हैं अंगदान? जानिए ऑर्गन डोनेशन को लेकर क्या कहता है मेडिकल साइंस

यह भी पढ़ें- क्या शुगर या बीपी के मरीज कर सकते हैं अंगदान? जानिए ऑर्गन डोनेशन को लेकर क्या कहता है मेडिकल साइंस

(डॉ. चंद्रोदय कुमार मधुकर रेनबो चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, दिल्ली में कंसल्टेंट पीडियाट्रिक सर्जन हैं।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।