Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chickpeas Benefits: कैंसर तक को दूर रखता है चना, इसके अनगिनत फायदे नहीं जानते होंगे आप!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:40 AM (IST)

    Chickpeas Benefits चने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम साइसर एरीटिनम है। चने में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन फाइबर और विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्व होते हैं।

    Chickpeas Benefits: कैंसर तक को दूर रखता है चना, इसके अनगिनत फायदे नहीं जानते होंगे आप!

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chickpeas Benefits: आपने अक्सर सुबह भीगे हुए अंकुरित चने खाने की सलाह सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी सलाह क्यों दी जाती है? क्योंकि अंकुरित आहार में चने को खास महत्व दिया गया है? आपको जानकार हैरानी होगी कि छोटा-सा चना पाचन तंत्र को मज़बूत करने के साथ-साथ कैंसर और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाव कर सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम साइसर एरीटिनम है। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि शरीर की अलग-अलग परेशानियों के लिए चना कैसे फायदेमंद साबित होता है। 

    ये हैं चने के फायदे 

    पाचन तंत्र

    चने पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना गैस, कब्ज़, डायरिया और सख्त मल आदि जैसी पेट की समस्याओं को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है। फाइबर कब्ज़ जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। पाचन के लिए अंकुरित चने के भी कई फायदे होते हैं।

    एनीमिया

    चना के औषधीय गुण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखने का काम करते हैं। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो सबसे ज़्यादा महिलाओं में पाई जाती है। इसके होने का सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है। चना आयरन से समृद्ध होता है। इसलिए एनीमिया से निजात दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है। 

    शुगर पर नियंत्रण

    ब्लड शुगर लेवेल को नियंत्रित करने में चना अहम भूमिका निभाता है। चना शरीर में अतिरिक्त बल्ड शुगर को दबाने का काम करता है। चना अत्याधिक भूख को कम करने का भी काम करता है। इसके पीछे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना है।

    स्वस्थ हड्डियां 

    हड्डियों के लिए भी काबुली चना फायदेमंद साबित हो सकता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है और चने में कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को स्वस्थ बनाने और उन्हें मज़बूत रखने में सहयोग करता है। शरीर खुद कैल्शियम नहीं बनाता, इसलिए खाद्य पदार्थों से इसकी कमी को पूरा किया जाता है। मज़बूत हड्डियों के लिए आपको रोज़ाना चने खाना चाहिए।

    हार्मोन को करता है नियंत्रित

    चना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो मेनोपॉज़ के बाद के नकारात्मक लक्षणों को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका हो सकता है।