Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garlic Types: 4 तरह की होती है लहसुन, जानें खाना पकाने के लिए कौन सी है बेस्ट!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 11:44 AM (IST)

    Garlic Types लहसुन एक ऐसी सब्ज़ी है जिसका इस्तेमाल हर तरह के पकवान में किया जाता है। क्योंकि यह डिश में एक अलग स्वाद जोड़ती है जो खाने के ज़ायके को ही बदल देता है। स्वाद और महक में तेज़ होने के बावजूद लहसुन कई लोगों को पसंद आती है।

    Hero Image
    Garlic Types: खाना बनाने के लिए कौन सी लहसुन होती है बेस्ट?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Types: लहसुन का इस्तेमाल लगभग सभी तरह के पकवानों में किया जाता है। इसका स्वाद और खुशबू दोनों काफी तेज़ होते हैं। यह खाने में एक अलग तरह का स्वाद लेकर आती है, इसलिए ज़्यादातर लोग हर तरह की डिश में इसे ज़रूर शामिल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन लहसुन प्याज़ के परिवार से ही आती है और इसकी कई वैराइटी भी होती है। तो आइए जानें 4 तरह की लहसुन के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 तरह की लहसुन के बारे में जानें

    सफेद लहसुन

    सफेद लहसुन सबसे आम तरह का लहसुन है, जो बाज़ार में सबसे ज़्यादा दिखता है। यह मुलायम डंठल वाली लहसुन के परिवार की होती है। एक लहसुन में कई आकार की कलियां होती हैं। इनमें बड़े आकार की कलियां लहसुन के ऊपरी हिस्से में होती है और छोटी अंदर की तरफ। इसकी डंठल मुलायम और लचीली होती है, इसलिए इन्हें अक्सर धागे में पिरोकर भी बेचा जाता है। इसे उगाना आसान होता है और ताज़ा लहसुन का स्वाद काफी तेज़ भी होता है।

    बैंगनी रंग की लहसुन

    इस तरह की लहसुन का ऊपरी हिस्सा यानी छिलका बैंगनी रंग का होता है, बाकी पूरी लहसुन अंदर से सफेद लहसुन की तरह ही होती है। यह सख्त डंठल वाली लहसुन के परिवार से होती है।

    इस लहसुन के बीचों बीच सख्त लकड़ी की ठंडल होती है। कलियां इसी के आसपास उगलती हैं और लगभग एक ही आकार की होती हैं और सफेद लहसुन से थोड़ी बड़ी होती हैं। बैंगनी लहसुन की कलियां ज़्यादा रसदार होती हैं और सफेद लहसुन के मुकाबले इसका स्वाद भी तेज़ नहीं होता। इस तरह की लहसुन आम बाज़ार में कम ही देखी जाती है।

    काली लहसुन

    इस तरह की लहसुन से बने पकवान आपने कई रेस्त्रां के मेन्यू में देखे होंगे, खासतौर पर एशियन पकवानों और पारंपरिक दवाइयों में इसका इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। काली लहसुन को तैयार किया जाता है। असल में आम लहसुन को अगर हफ्तों और महीनों तक रखा जाए, तो यह काली होने लगती है। इस प्रोसेस को मायलार्ड रिएक्शन कहते हैं। इसकी चिपचिपा स्थिरता हासिल करने के लिए इसे कड़ाई से विनियमित तापमान और नमी की ज़रूरत होती है। यह खाने में मुलायम और रसदार होती है।

    गुलाबी लहसुन

    इस लहसुन को 'गावठी लहसुन' भी कहा जाता है, जिसकी गुलाबी कलियों से इसे पहचाना जा सकता है। गुलाबी लहसुन की कलियां छोटी होती हैं, लगभग 5 सेमी और हर लहसुन में 10 कलियां होती हैं। यह लहसुन स्वाद में ज़्यादा मीठी होती हैऔर खुशबू तेज़ होती हैं। गुलाबी लहसुन गर्म और अत्यधिक तीखी होने के लिए जानी जाती है। इसकी कलियां रसदार और कुरकुरी होती है, लेकिन आम लहसुन की तुलना में थोड़ी कम चिपचिपी होती है। इस लहसुन को किसी भी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह विटामिन-ए, बी, सी और कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा और जस्ता जैसे खनिज मौजूद होते हैं।

    इनमें से कौन-सी लहसुन है बेस्ट?

    रंग चाहे कैसा भी हो, हर तरह की लहसुन सेहत के लिए ज़रूरी होती है। इसे तरह-तरह के पकवानों में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर इनकी तुलना की जाए, तो बैंगनी लहसुन सबसे ज़्यादा रसदार होती है और इसका स्वाद भी तेज़ नहीं होता, इसलिए इसे आराम से खाने में शामिल किया जा सकता है। यह खाने में एक अलग तरह का स्वाद जोड़ती है, तो इसे बाकी लहसुन से बेहतर बनाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexels/Instagram