Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snoring: क्या आपको भी है नींद में खर्राटे लेने की आदत, तो इन 2 योगासन से करें दूर

    Snoring नींद में खर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें नाक का बंद होना मुंह खोलकर या पीठ के बल सोना शराब और धूम्रपान की आदत और मोटापा प्रमुख हैं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि 20 फीसदी वयस्क नींद में खर्राटे लेते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 01 Jan 2023 02:32 PM (IST)
    Hero Image
    Snoring: क्या आपको भी है नींद में खर्राटे लेने की आदत, तो इन 2 योगासन से करें दूर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Snoring: सोने के दौरान कुछ लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। इससे साथ में सोने वाले व्यक्ति को परेशानी होती है। नींद में खर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें नाक का बंद होना, मुंह खोलकर या पीठ के बल सोना, शराब और धूम्रपान की आदत और मोटापा प्रमुख हैं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि 20 फीसदी वयस्क नींद में खर्राटे लेते हैं। वहीं, दस में से एक बच्चा भी खर्राटे लेते हैं। यह एक सामान्य समस्या है। लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार कर खर्राटे आने की समस्या से निजात पा सकते हैं। अगर आप भी नींद में खर्राटे लेते हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना योग करें। योग के कई आसन हैं। इनमें कई आसन स्नोरिंग के लिए फायदेमंद होते हैं। इन योगासन को करने से स्नोरिंग में राहत मिलता है। आइए, इन 2 योगासन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनुरासन

    धनुष की आकृति में आकर योग करना धनुरासन कहलाता है। इस योग को करते समय शरीर की आकृति धनुष के समान हो जाती है। इससे तनाव और थकान की समस्या दूर होती है। साथ ही संपूर्ण शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है। इसके लिए रोजाना धनुरासन जरूर करें। इसके अलावा, अपनी डाइट में शहद, लहसुन, प्याज, हल्दी, सोया मिल्क और अनानास को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से भी खर्राटों में राहत मिलता है।  

    भुजंगासन

    यह धनुरासन के समान होता है। इस योग को अंग्रेजी में कोबरा पोज कहते हैं। इस आसन में सांप की तरह अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस योग को करने से पेट पर बल पड़ता है। साथ ही कमर में खिंचाव पैदा होता है। इससे कमर दर्द में आराम मिलता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। सूर्योदय के समय भुजंगासन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस योग को करने से खर्राटे में आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।