Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में उठने के बाद करें ये काम

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 03:49 PM (IST)

    Weight Loss Tips शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए रोजाना सुबह के समय धूप में जरूर बैठें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में उठने के बाद करें ये काम

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि डाइटिंग और एक्सरसाइज की मदद से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जंक फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में फैट जमा होने लगता है। वहीं, लंबे समय तक जंक फूड के सेवन से मोटापे की समस्या होती है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी साथ चलती रहती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में उठने के बाद ये काम अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूप में बैठें

    शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते कई बीमारियां जन्म लेती है। इसके लिए रोजाना सुबह के समय धूप में जरूर बैठें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है। हालांकि, धूप में बैठने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं।

    ब्रेकफास्ट करें

    कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लगातार कई दिनों तक भूखे रहने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे आप कमजोर हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में कमजोरी हो सकती है। इसके लिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। प्रोटीन रिच फूड के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    गुनगुना गर्म पानी पिएं

    अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और उसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करें। आप चाहे तो गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर इसके टेस्ट को बढ़ा सकते हैं।

    एक्सरसाइज करें

    डॉक्टर हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है। आप चाहे तो योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग अवश्य करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।