Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तरह फिट रहने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 05:00 PM (IST)

    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पाराज से इंटरनेशनल स्टार बन गए। इस फिल्म का गाना श्रीवल्ली भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। यह गाना इतना हिट हुआ था कि काफी दिनों तक न केवल देश में बल्कि विदेश में भी ट्रेंडिंग में रहा था।

    Hero Image
    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तरह फिट रहने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। 'पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं' और " आपुन झुकेगा नहीं..." जैसे डायलॉग से फेमश होने वाले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इनदिनों लाइमलाइट में हैं। ऐसा नहीं है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फ़िल्मी पहचान 'पुष्पाराज' से मिली है। इससे पहले भी अल्लू अर्जुन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पाराज' से इंटरनेशनल स्टार बन गए। इस फिल्म का गाना 'श्रीवल्ली' भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। यह गाना इतना हिट हुआ था कि काफी दिनों तक न केवल देश में बल्कि विदेश में भी ट्रेंडिंग में रहा था। इसके अलावा, फिल्म पुष्पराज में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसमें उनका फिटनेस देखने लायक था। इस बारे में खुद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कहते हैं कि बेहतर परफॉरमेंस के लिए फिट रहना जरूरी है। इसके लिए 'पुष्पाराज' रोजाना वर्कआउट करते हैं। उनका कहना है कि वह किसी दिन वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं। अगर आप भी सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो उनकी तरह रोजाना ये एक्सरसाइज जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -सुपरस्टार अल्लू अर्जुन रोजाना ट्रेडमिल पर रनिंग करते हैं। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन रोजाना सुबह में खाली पेट 45 मिनट तक रनिंग करते हैं।

    -सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मानें तो वह रोजाना वर्कआउट करते हैं। सप्ताह में किसी दिन वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं। अगर किसी दिन ज्यादा बिजी रहते हैं, तो थोड़े समय के लिए वर्कआउट करते हैं।

    -सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पसंदीदा एक्सरसाइज पुश अप, चिन अप, चेस्ट, ट्राइसेप डिप्स और प्लैंक्स हैं। इन एक्सरसाइज को अल्लू अर्जुन रोजाना करते हैं। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन रोजाना आउटडोर एक्सरसाइज करना नहीं भूलते हैं। अर्जुन आउटडोर एक्सरसाइज में 30 मिनट जॉगिंग या साइकिलिंग करते हैं। वहीं, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। आप अल्लू अर्जुन की तरह फिट रहने के लिए इन एक्सरसाइज को रोजाना जरूर करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner