Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weight Loss Tips: पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 06:39 PM (IST)

    Weight Loss Tips यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप वर्क प्लेस पर भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को आगे करें। अब कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आकर रहें।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips:  बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत यानी रोजाना एक्सरसाइज और खानपान पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। साथ ही जंक फूड से परहेज करना पड़ता है। खानपान और रहन-सहन में लापरवाही बरतने से कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी संतुलित आहार लेने और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी पेट और कमर की बढ़े चर्बी से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ये 3 एक्सरसाइज जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंपिंग जैक करें

    अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना जंपिंग जैक जरूर करें। इस एक्सरसाइज को करने से पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इसके लिए सूर्य की ओर मुखकर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों और पैरों को हवा में लहराकर उछालें। फिर जमीन पर आ जाएं। इस दौरान हवा में लहराकर हाथों को एक दूसरे से टच करें। वहीं, जमीन पर पैरों के बीच दूरी बनाएं। इस पोज में थोड़ी देर रहें। इसके बाद कूदकर पहली मुद्रा में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से वजन कंट्रोल में रहता है।

    रस्सी कूदें

    स्किपिंग कार्डियो एक्सरसाइज है। स्किपिंग करने से कैलोरी बर्न होती है। साथ ही शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे हृदय दर में भी सुधार होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना 15 मिनट तक स्किपिंग करने से 300 कैलोरी बर्न होती है। अगर आप पेट और कमर की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो रोजाना 20 मिनट तक स्किपिंग जरूर करें। इस एक्सरसाइज को करने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

    स्क्वाट करें

    यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप वर्क प्लेस पर भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को आगे करें। अब कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आकर अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रहें। इस एक्सरसाइज को करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।