Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कोरोना काल में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए रोजाना करें ताड़ासन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 03:25 PM (IST)

    एक शोध में ताड़ासन के फायदे को बताया गया है। इस शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि ताड़ासन करने से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है और रीढ़ में लचीलापन आता है। यह शरीर के पॉस्चर को भी ठीक करता है।

    Hero Image
    ताड़ासन संस्कृत के दो शब्द ताड़ अर्थात पर्वत और आसन से मिलकर बना है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस वायरस के नए स्ट्रेन से आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। इसके चलते देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना के डबल म्यूटेंट वैरिएंट वायरस से संक्रमितों को सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवायजरी जारी कर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल 90 से कम रहने पर अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले की तुलना में अधिक खतरनाक है। इसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें। साथ ही ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। योग के कई प्रकार हैं, जो ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मददगार होते हैं। इनमें एक ताड़ासन है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार सुचारू रूप से होता है।

    researchgate.net पर छपी एक शोध में ताड़ासन के फायदे को बताया गया है। इस शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि ताड़ासन करने से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है और रीढ़ में लचीलापन आता है। यह शरीर के पॉस्चर को भी ठीक करता है। साथ ही फेफड़ों के शीर्ष भाग को भी सक्रिय करने में मदद करता है। डॉक्टर्स दमा के मरीजों को ताड़ासन  करने की सलाह देते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    ताड़ासन क्या है

    ताड़ासन संस्कृत के दो शब्द ताड़ अर्थात पर्वत और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा को मिलाकर बना है। ये एक सरल आसन है, जिसे करना बेहद आसान है। इस योग को करने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। घुटनों, टखनों और भुजाओं में मजबूती आती है।

    कैसे करें ताड़ासन

    समतल और स्वच्छ स्थान पर दरी बिछा लें। इस पर सूर्य की तरफ मुखकर प्राणायाम मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को हवा में लहराते हुए ऊपर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। इस क्रम में ध्यान रखें कि आप घुटनों को हवा में लहराते हुए पंजों पर खड़े हो जाएं, और पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिली रहे। अब कुछ पल रुकने के बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इसके बाद इस प्रक्रिया को बारी-बारी से दोहराएं। जब भी आप इस योग को करें, तो सांस लेने की प्रकिया सामान्य रखें। रोजाना ताड़ासन को कम से कम 10 बार जरूर करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।