सर्दियों की सुस्ती नहीं मामूली बात, बदलते मौसम में मन भी हो सकता है बीमार; विन्टर ब्लूज से बचने के लिए करें ये काम
मौसम बदलने से शरीर के साथ मन भी बीमार हो सकता है, जिसे विन्टर ब्लूज कहते हैं।

विन्टर ब्लूज के लक्षणों को कम करेंगे ये टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम के बदलने से हमारा शरीर ही बीमार नहीं पड़ता, इससे मन यानी दिमाग भी बीमार हो जाता है, जिसे हम विन्टर ब्लूज कहते हैं। अफसोस कि लोग अपने बीमार मन को पहचान ही नहीं पाते कि क्यों वो पहले से ज्यादा चिड़चिड़े, उदास और गुस्सैल हो गए हैं।
वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि ठंड के मौसम में सुस्ती और कुछ भी करने की कम इच्छा एक आम बात है। ऐसे में आइए विन्टर ब्लूज पर बात करते हैं और जानते हैं कि कैसे हम अपने मूड को तरोताजा रख सकते हैं।
धूप में बैठें
सर्दियों में लोग विन्टर ब्लूज का सामना इसलिए करते हैं क्योंकि वो अपना कम्फर्ट नहीं छोड़ पाते। रजाई-कंबल में ज्यादा समय तक रहना बॉडी को नेचुरल सनलाइट से दूर कर देता है। जबकि मायो क्लिनिक की रिसर्च कहती है कि लाइट थेरेपी विन्टर ब्लूज के लक्षणों को कम कर सकती है। ऐसे में रोजाना थोड़ा 15-20 मिनट का समय निकालकर धूप में बैठें।
सुबह की एक्सरसाइज
सुबह की एक्सरसाइज आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन किसी जादू के जैसे कम कर सकती है। 10-15 मिनट की वॉक, योग या हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग बड़ी मददगार साबित हो सकती है।
खाना न भूल जाएं
अक्सर मूड खराब होने की वजह से कई लोग खाना ही छोड़ देते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन, उदासी और गुस्सा बढ़ जाता है। इसमें भी अगर अपनी पसंद का खाना खुद पसंद बनाकर खाया जाए तो उसका मजा ही कुछ और है। इसके अलावा, डाइट में प्रोटीन, फाइबर और कार्बस की सही मात्रा शामिल करना जरूरी है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
सर्दियों में पानी शरीर और त्वचा को हेल्दी रखने के साथ ही मूड बूस्टर का भी काम करता है। यह सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में तनाव जैसी परेशानियों से बचाव करता है। ड्रिंक में नींबू, पुदीना और खीरे के साथ फलों का रस भी ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
हॉबी फॉलो करें
कोई ऐसी हॉबी जिसे आपने महीनों या सालों से फॉलो नहीं किया हो, उसे अपने रूटीन में जोड़ें। यह मन को खुश करने के साथ-साथ क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाने में मदद करेगी।
दोस्तों के साथ समय बिताएं
मूड अगर अच्छा नहीं है तो अकेले न रहें, क्योंकि यह लक्षणों को और भी ज्यादा गंभीर कर सकता है। इसके बजाय परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान करें। एक सिंपल सी वीडियो कॉल भी मं को तरोताजा कर सकती है।
यह भी पढ़ें- पेट के बैक्टीरिया से लड़ते-लड़ते शरीर का इम्यून सिस्टम ही बन रहा दुश्मन! IIT मंडी के शोध में खुला राज
यह भी पढ़ें- तलवों की खुजली चैन से सोने नहीं देती? इस परेशानी के पीछे छिपे हो सकते हैं कई कारण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।