Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Milk Day 2023: गाय या भैंस का दूध नहीं आता पसंद, तो आजमा कर देखें ये 4 तरह के मिल्क

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Tue, 30 May 2023 11:27 AM (IST)

    World Milk Day 2023 सेहतमंद रहने के लिए दूध को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ लोगों को गाय या भैंस के दूध पसंद नहीं होते। ऐसे लोगों के लिए दूध के अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।

    Hero Image
    World Milk Day 2023: दूध के दूसरे हेल्दी ऑप्शन

    नई दिल्ली, लाइफ्टाइल डेस्क। World Milk Day 2023: हमारे जीवन में दूध का महत्व शुरू से ही बड़ा रहा है। यह एक ऐसा फूड है, जिसे हर उम्र के लोगों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। यही वजह है कि हर साल एक जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में इसके फायदों को लेकर जागरूकता पैदा करना है और साथ ही डेयरी सेक्टर को एक व्यापार के रूप में बढ़ावा देना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें गाय या भैंस के दूध का स्वाद पसंद नहीं आता है और इसी वजह से वे दूध से जिंदगी भर दूरी बनाए रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो हम आपको बता रहे हैं दूध के कुछ अन्य ऑप्शन, जो फायदेमंद होने के साथ स्वादिष्ट भी होते हैं।

    कितने तरह के होते हैं दूध?

    कुछ लोगों को गाय या भैंस का दूध पीना पसंद नहीं होता, ऐसे लोगों के लिए कुछ अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। यहां कुछ ऐसे मिल्क ऑप्शन्स के बारे में बताया गया है, जो आपके शरीर में दूध से मिलने वाली पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    1. ओट मिल्क (Oat Milk)

    ओट्स, जिसे हिन्दी में जई कहा जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स की तुलना में इसका दूध काफी मीठा होता है, जिसमें कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी होती है। ओट मिल्क में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो इसे क्रीमी टेक्सचर देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पानी को सोख लेता है, जिससे पाचन के दौरान यह जेल में बदल जाता है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ओट मिल्क ब्लड शुगर के स्तर को भी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

    2. बादाम का दूध (Almond Milk)

    बादाम का दूध बनाने के लिए इसे पानी में भिगोकर रखना होता है। कुछ देर बाद इसे बारीक पीस लें और फिर छान लें। बादाम का दूध उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो डेयरी को डाइट में शामिल नहीं करना चाहते। गाय के दूध की तुलना में बादाम का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा कम होती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई का एक बढ़िया स्रोत है। अगर आप कम कार्ब्स वाली डाइट फॉलो करते हैं, तो बादाम का दूध आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप बाजार से बादाम का दूध खरीदते हैं, तो इसका पैकेट जरूर चेक लें, क्योंकि आमतौर पर इसमें चीनी मिलाई जाती है।

    3. नारियल का दूध (Coconut Milk)

    नारियल के पानी की तरह ही इसका दूध भी पोषण से भरपूर होता है। नारियल के सफेद गूदे से निकाले जाने वाला दूध, स्वाद में बेहतरीन होता है। साथ ही यह एक नॉन-डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे गाय या भैंस के दूध के साथ रिप्लेस किया जा सकता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद नारियल के दूध को पतला करने के लिए इसमें पानी मिलाया जाता है। इसे आमतौर पर कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे प्लांट बेस्ड मिल्क की तुलना में नारियल के दूध में अधिक फैट होता है, लेकिन इसमें मौजूद कुछ तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। यह अनफोर्टिफाइड भी होता है, जिसका स्वाद बिल्कुल नारियल जैसा ही होता है।

    4. सोया दूध (Soy Milk)

    सोया प्रोटीन से भरा होता है, इसलिए इसे अक्सर डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है। पिछले कुछ समय में सोया कई लोगों के जीवन का हिस्सा बन भी गया है। वजह है इसमें मौजूद पोषक तत्व और इसका स्वाद। सोय मिल्क में गाय के दूध जितने ही पोषक तत्व होते हैं। अगर आप डेयरी से परहेज करते हैं, लेकिन डाइट में हाई प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं, तो सोया मिल्क एक बढ़िया ऑप्शन है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner